फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेईई मेन: Maths की तैयारी ऐसे करेंगे तो सफलता चूमेगी आपके कदम, ये हैं कुछ Tips

Fri, 30 Mar 2018 10:21 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
जेईई मेंस
इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन में पुराने पेपर आपकी तैयारी को पुख्ता करने में कारगर साबित हो सकते हैं।

 
विज्ञापन

2 of 5
JEE Main Exam
जेईई मेन ऑफलाइन का आयोजन आठ अप्रैल और ऑनलाइन परीक्षा का आयोजन 15 एवं 16 अप्रैल को होने जा रहा है। ऐसे में अगर आप मैथ्स की तैयारी में अंतिम समय में पुराने पेपर देखेंगे तो निश्चित तौर पर आसानी होगी। प्रस्तुत हैं मैथ्स की तैयारी से जुड़े ऐसे ही कुछ महत्वपूर्ण टिप्स...

-गणित में यह बात अहम है कि यह अभ्यास का विषय है। यानी जितना ज्यादा अभ्यास करेंगे, उतना ही बेहतर होगा।
-मॉक टेस्ट जरूर हल करें, इससे आपकी पकड़ मजबूत होने के साथ ही समय का प्रबंधन भी आसान हो जाता है।
 
विज्ञापन

3 of 5
जेईई मेन आज, मोबाइल, पेन, घड़ी न ले जाएं - फोटो : डेमो पिक
-गत वर्षों में आए प्रश्न पत्रों के सवालों का ट्रेंड देखा जा सकता है। परीक्षा में लगभग हर चैप्टर से प्रश्न आते हैं।
-ग्राफिकल एप्रोच गणित के सवालों को हल करने में बहुत सहायता करती है। अगर आप ग्राफ बना लेते हैं तो कैलकुलस के कई सवाल चुटकियों में हल हो जाते हैं।
-जोड़ और घटाव की छोटी से छोटी गलतियां करने से परहेज करें, ओएमआर शीट पर उत्तर मार्क करते वक्त सावधानी बरतें।
 

4 of 5
JEE Main Exam
-फंक्शन थ्योरी पर अपनी पकड़ मजबूत करें, क्योंकि बहुत से सवालों में इसका प्रयोग होता है।
-रफ कार्य करते समय साफ साफ लिखें, क्योंकि अक्सर जल्दबाजी में गलत लिखा जाता है और वह सवाल हल नहीं हो पाता है।
-प्रश्न पत्र मिलने के बाद दो तीन मिनट आसान सवालों की खोज में लगाएं। 30 से 40 प्रतिशत गणित के सवाल आसान और घुमावदार होते हैं।
-जिन टॉपिक पर आपकी पकड़ अच्छी है, उन पर ध्यान दें, लेकिन फार्मूले और कांसेप्ट सभी टॉपिक्स के याद होने चाहिए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
JEE Main Exam
-किसी सवाल में उलझने के बजाय जरूरी है कि एक सवाल को दो से तीन मिनट में सुलझाने का प्रयास करें। वक्त बर्बाद न करें।
-कभी भी उत्तर को आखिर में मार्क करने के लिए न छोड़ें। इससे गलती होने की संभावना बढ़ जाती है।
-एक टाइम टेबल बनाकर सभी विषयों की तैयारी बेहतर तरीका हो सकता है।
(अचीवर्ज क्लासेज के सीईओ और गणित के विशेषज्ञ मनु पंत के मुताबिक)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें