फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IGNOU में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं के लिए अच्छी खबर, अब फ्री में मिलेगी ये सुविधा

Sun, 10 Jun 2018 09:08 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुद्रपुर
विज्ञापन
1 of 5
ignou students
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से पढ़ाई कर रहे इन छात्र-छात्राओं के लिए अच्छी खबर है। इन छात्रों को अब यह सुविधा फ्री में दी जाएगी।
विज्ञापन

2 of 5
money
जी हां, इग्नू आरक्षित वर्ग के छात्र-छात्राओं को यह सुविधा दे रहा है। इस वर्ष से आरक्षित वर्ग के छात्र-छात्राओं को स्नातक के साथ ही विभिन्न सर्टिफिकेट और पीजी डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश के लिए किसी प्रकार शुल्क नहीं देना पड़ेगा।
विज्ञापन

3 of 5
apply online
सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रुद्रपुर के इग्नू अध्ययन केंद्र में चार जून से ऑनलाइन और ऑफलाइन प्रवेश शुरू हो चुके हैं। इस वर्ष एससी-एसटी वर्ग के छात्र-छात्राओं से यूजी पाठ्यक्रम और विभिन्न कोर्स में प्रवेश के लिए शुल्क नहीं लिया जा रहा है।

4 of 5
इससे आरक्षित वर्ग के विद्यार्थियों को काफी राहत मिली है। निशुल्क प्रवेश होने से इग्नू अध्ययन केंद्र में आरक्षित वर्ग के गरीब छात्र-छात्राओं का ग्राफ बढ़ने की संभावना है। इग्नू अध्ययन केंद्र रुद्रपुर में कुल 196 विद्यार्थी हैं, जिनमें 50 प्रतिशत आरक्षित वर्ग हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Apply
नए सत्र के लिए चार जून से अब तक 12 विद्यार्थी प्रवेश ले चुके हैं। पिछले वर्ष तक आरक्षित वर्ग के विद्यार्थियों से 200 रुपये का प्रवेश शुल्क लिया जाता था, लेकिन इस वर्ष एससी व एसटी के छात्र-छात्राओं का बीए, बीकॉम के अलावा पांच सर्टिफिकेट कोर्स और दो पीजी डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश नि:शुल्क कर दिया है। जबकि पीजी कक्षाओं में प्रवेश शुल्क लिया जाएगा। प्रवेश 15 जुलाई तक जारी रहेंगे।
- डॉ. अंचलेश कुमार, समन्वयक, इग्नू अध्ययन केंद्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें