फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MCI से नहीं बचेंगे मेडिकल कॉलेजों के 'घोस्ट', ढूढ़ निकाला पकड़ने का तरीका

Mon, 24 Oct 2016 03:43 PM IST
संदीप थपलियाल/अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
1 of 8
Srinagar Medical College - फोटो : file photo
मेडिकल कॉलेजों में घोस्ट फैकल्टी पर लगाम लगाने, फर्जी तरीके से डिग्री हासिल करने वाले चिकित्सकों को पकडऩे और पारदर्शिता लाने के लिए एमसीआई (भारतीय आयुर्विज्ञान परिषद) डॉक्टर्स ट्रेैकिंग सिस्टम (चिकित्सक पहचान प्रणाली) पर कार्य कर रही है।
विज्ञापन

2 of 8
Srinagar Medical College - फोटो : AmarUjala
एमसीआई ने इसके लिए समस्त मेडिकल कॉलेजों को ऑन लाइन बायोमेट्रिक हाजिरी लगाने के निर्देश दिए हैं। हाजिरी व्यवस्था ऑन लाइन होने पर एमसीआई पूरे देश में स्थित मेडिकल कॉलेजों के संकाय सदस्यों/चिकित्सकों की वास्तविक उपस्थिति पर नजर रख सकेगा। इसके घोस्ट फैकल्टी (एक साथ कई मेडिकल कॉलेजों में दर्ज संकाय सदस्य) पर रोक लगेगी।
विज्ञापन

3 of 8
Srinagar Medical College - फोटो : file photo
संकाय सदस्यों/चिकित्सकों के बायोमेट्रिक हाजिरी को आधार कार्ड से लिंक कर दिया जाएगा। बाद में प्रत्येक संकाय सदस्य/चिकित्सक को इलेक्ट्रॉनिक रेडियो फ्रीक्वेंसी पहचान पत्र (आईआरएफआईडी) दिया जाएगा। जिससे एमसीआई संकाय सदस्यों के मूवमेंट की जानकारी हासिल कर सकेगी।

4 of 8
Prof. CMS Rawat - फोटो : AmarUjala
राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर के प्राचार्य प्रो. सीएमएस रावत ने बताया कि डिजिटल मिशन मोड परियोजना के तहत एमसीआई ने आधार कार्ड लिंक्ड बायोमेट्रिक प्रणाली को अपनाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

5 of 8
Srinagar Medical College - फोटो : AmarUjala
इसी के तहत कॉलेज और अस्पताल में बायोमेट्रिक हाजिरी ली जा रही है। फिलहाल इसका ट्रायल चल रहा है। उन्होंने बताया कि एमसीआई डाटा बेस तैयार कर रहा है। कॉलेज को किसी नए संकाय सदस्य/चिकित्सक की तैनाती, प्रमोशन और नौकरी छोडऩे की ऑन लाइन जानकारी देने के लिए कहा गया है। 
विज्ञापन

6 of 8
Srinagar Medical College - फोटो : AmarUjala
16 को दिल्ली में बैठक
डॉक्टर्स ट्रेकिंग सिस्टम को लागू करने के लिए 16 नवंबर को एमसीआई ने दिल्ली में बैठक बुलाई है। एमसीआई उक्त प्रणाली को चालू करने से पूर्व प्रशिक्षण दे रही है। एमसीआई ने इसके लिए एक अधिकारी को नामित करने को कहा था।
विज्ञापन

7 of 8
Srinagar Medical College - फोटो : file photo
कॉलेज ने इसके लिए कम्युनिटी विभाग के एचओडी प्रो. अमित कुमार का नाम भेजा है।
विज्ञापन

8 of 8
Srinagar Medical College - फोटो : file photo
प्रशिक्षण के पश्चात प्रो. अमित कालेज के अन्य सदस्यों को प्रशिक्षण देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें