फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू एफिकार-16: देखिए नए जमाने की कार, आप भी करेंगे तारीफ

Sun, 23 Oct 2016 09:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 5
16 टीमों ने एफिकार इवेंट में लिया हिस्सा
पीयू में चल रहे पीयू एफिकार-16 में देश भर के इंजीनियरिंग कॉलेज के भावी इंजीनियर ने नए जमाने की इको फ्रेंडली गाड़ियों के मॉडल पेश किए ।
विज्ञापन

2 of 5
16 टीमों ने एफिकार इवेंट में लिया हिस्सा
पंजाब यूनिवर्सिटी यूआईईटी में चल रहे तीन दिवसीय एफिकार-2016 फेस्ट में पेश गाड़ियों को देखने के लिए खूब भीड़ जुट रही है। बैटरी से चलने वाली इको फ्रेंडली कारों में हर सिस्टम सैंसर से संचालित है। एफिकार-2016 में 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं। युवा इंजीनियर ने ऐसी गाडियों के मॉडल पेश किए जो सिर्फ बैटरी से चलेंगी।
विज्ञापन

3 of 5
16 टीमों ने एफिकार इवेंट में लिया हिस्सा
इन गाड़ियों को तैयार करते हुए प्रदूषण से बचाव को विशेष तव्वजो दी गई है। यूआईईटी पार्किंग में बने खास रोड पर शनिवार को 16 टीमों द्वारा तैयार हाईटेक कार मॉडल को पेश किया गया। फेस्ट में हिस्सा लेने के लिए देश भर से करीब 50 टीमों ने आवेदन किया था, लेकिन 43 टीमें ही पहुंचे। शनिवार को देर शाम तक एफिकार-16 में शामिल टीमों को कई दौर से गुजरना पड़ा। 

4 of 5
16 टीमों ने एफिकार इवेंट में लिया हिस्सा
यूआईईटी छात्र विराट ने बताया कि रविवार को अंतिम दौर में पहुंची टीमों को रेस में हिस्सा लेना है। एफिकार प्रतियोगिता में शामिल टीमों में कई लड़कियां भी शामिल हैं। यूआईईटी डायरेक्टर प्रो.रेणू विज का कहना है कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से युवाओं को टैलेंट दिखाने का मौका मिलता है। विजेता टीमों को कैश अवार्ड से नवाजा जाएगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
16 टीमों ने एफिकार इवेंट में लिया हिस्सा
एफिकार-16 में पहुंची गाड़ियों की खूबियां गजब की हैं। सैंसर लगी गाड़ी दूसरी गाड़ी से टकराने से पहले ही रूक जाएगी।  गाड़ी चोरी होने पर गाड़ी में लगे खास सैंसर सिस्टम लोकशन बता देंगे। तमिनाडु से आई टीम ने ऐसे गाड़ी बनाई है जोकि सिर्फ पासवर्ड से खुलेगी। कई गाड़ियां फिंगर प्रिंट से स्टार्ट होगी। गाड़ियों में सुरक्षा और पर्यावरण को प्राथमिकता दी गई है। गाड़ी में लगी बैटरी की लाइफ के बारे में भी एसएमएस से जानकारी मिल जाएगी।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें