फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Clat Result 2018: टॉपर्स की जुबानी जानिए उनकी सफलता की कहानी, काम आएंगे सक्सेस टिप्स

Fri, 01 Jun 2018 05:15 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
clat
द दून स्कूल का नाम क्लैट रिजल्ट से एक बार फिर चमका है। स्कूल के दो छात्रों ने परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की है। दोनों ही छात्रों के अपने सपने हैं। क्लैट का सीट आवंटन सात जून को जारी होगा। देश के 19 लॉ विवि में इससे दाखिला होगा। कॅरियर लांचर के निदेशक अमित मित्तल के मुताबिक अगर किसी को पहली सूची से दाखिला नहीं मिल पाता है तो चौथी सूची आने तक कटऑफ डाउन हो जाती है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
viraj gaur
तीसरी पीढ़ी आएगी वकालत में
क्लैट में ऑल इंडिया 75वीं रैंक हासिल करने वाले दून स्कूल के छात्र विराज गौड़ अपनी तीसरी पीढ़ी के युवा हैं जो कि वकालत में आएंगे। इससे पहले उनके पिता एडी गौड़ चंडीगढ़ में जज रह चुके हैं जबकि दादा हरियाणा में एडवोकेट जनरल रह चुके हैं। विराज के मुताबिक 12वीं बोर्ड परीक्षा के बाद एक माह में उन्होंने जमकर क्लैट की तैयारी की। आठ से दस घंटे पढ़ाई की। सिलेबस पूरा किया। जनरल नॉलेज अपडेट किया। नतीजा सामने है। विराज का कहना है कि वह लॉ करने के बाद अपने जीवन में समाज के लिए कुछ करना चाहते हैं।

 
विज्ञापन

3 of 6
jehaan
अधिवक्ता के बेटे ने पाई 207वीं रैंक
दून स्कूल के छात्र जेहान जवेरी के लिए उनकी माता आदर्श हैं। उनकी माता कुंती अधिवक्ता हैं। जेहान ने बताया कि अपनी मां से प्रेरणा लेकर ही उन्होंने क्लैट की तैयारी की थी। 95.2 प्रतिशत अंकों के साथ 12वीं पास करने वाले जेहान ने बताया कि वह 11वीं से ही क्लैट की तैयारी में जुटे हुए थे। उनके पिता अंकित जवेरी बिजनेसमैन हैं। जेहान का मकसद अपनी माता की तरह ही कामयाब अधिवक्ता बनना है।
 

4 of 6
sagar
एनएलयू दिल्ली में दाखिला लेंगे सागर
कैनाल रोड निवासी सागर अरोड़ा एनएलयू दिल्ली में दाखिला लेंगे। उन्होंने परीक्षा में 484वीं रैंक हासिल की है। इससे पहले वह ऑल इंडिया लॉ एंट्रेंस टेस्ट में 50वीं रैंक हासिल कर चुके हैं। उनके पिता संजीव कुमार अरोड़ा अधिवक्ता हैं जबकि मां श्वेता गृहिणी हैं। उन्होंने भी क्लैट की एक साल तक तैयारी की लेकिन इस बीच एलैट में चयन होने पर एनएलयू दिल्ली जा रहे हैं।
विज्ञापन

5 of 6
kartikya
होटल संचालक के बेटे ने पाई 393वीं रैंक
श्रीनगर गढ़वाल निवासी होटल संचालक जगदीश चमोला के बेटे कार्तिकेय ने क्लैट में 393वीं रैंक पाई है। कार्तिकेय ने 10वीं तक की पढ़ाई श्रीनगर से करने के बाद 12वीं दून इंटरनेशनल से पास की है। क्लैट की तैयारी के लिए वह दून में रहे। कार्तिकेय का कहना है कि उनका सपना अब पूरा होने जा रहा है। कार्तिकेय की माता प्रमिला जूनियर हाईस्कूल में शिक्षिका हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
priyansh
डीएवी के शिक्षक के बेटे की 692वीं रैंक
डीएवी कॉलेज के शिक्षक डॉ. प्रशांत सिंह और डीबीएस कॉलेज की शिक्षिका डॉ. राकेश सिंह के बेटे प्रियांश सिंह राजपूत ने क्लैट में ऑल इंडिया 692वीं रैंक हासिल की है। उन्होंने दून ब्लॉसम स्कूल से 93 प्रतिशत अंकों के साथ गत वर्ष 12वीं पास की थी। उनका पहले से ही विधि क्षेत्र में जाने का सपना था। इसलिए तैयारी में जुट गए। नतीजा सामने है। परिवार में खुशी की लहर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें