फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समूह ‘ग’ का फॉर्म भरने वाले अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, जल्दी से क्लिक करें और पढ़ें

Thu, 05 Oct 2017 06:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
डेमो - फोटो : डेमो
अगर आपने भी ग्रुप सी का फॉर्म भरा है तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। आगामी 15 व 29 अक्टूबर को होने वाली लिखित परीक्षा को लेकर बड़ा बदलाव हुआ है। तो जल्दी से क्लिक करें और पढ़ें..
विज्ञापन

2 of 6
यूपीटेट
अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने सेंटर न मिलने से समूह ‘ग’ के तहत विभिन्न रिक्त पदों की लिखित परीक्षा की तारीख में बदलाव किया है। 15 व 29 अक्तूबर को निर्धारित परीक्षाएं अब नवंबर और दिसंबर में होंगी। उद्यान पर्यवेक्षक व वाहन चालक पद की लिखित परीक्षा के लिए आयोग ने अभी तारीख तय नहीं की है।
विज्ञापन

3 of 6
विभिन्न विभागों में रिक्त पदों की भर्ती के लिए आयोग ने 30 अगस्त, 2017 को लिखित परीक्षाओं का शेड्यूल जारी किया था लेकिन 15 व 29 अक्तूबर को कई परीक्षाएं होने से आयोग को सेंटर उपलब्ध नहीं हो पाए। इस कारण लिखित परीक्षाओं के लिए निर्धारित तिथि में परिवर्तन किया गया।
 

4 of 6
परीक्ष्‍ाा - फोटो : demo pic
15 अक्तूबर को निर्धारित कंप्यूटर प्रोग्रामर कम ऑपरेटर पद की परीक्षा पांच नवंबर को दो बजे से चार बजे तक होगी व माध्यमिक शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापक (एलटी) की परीक्षा 26 नवंबर को सुबह 10 से 12 बजे तक होगी। इसके साथ ही अवर अभियंता (विद्युत एवं यांत्रिकी), अवर अभियंता आईडी, प्रशिक्षु व कनिष्ठ अभियंता (सिविल) की परीक्षा पांच नवंबर को 10 से 12 बजे तक होगी।
विज्ञापन

5 of 6
मूल्यांकन केंद्र पर कॉपी जांचते परीक्षक - फोटो : अमर उजाला
पिटकुल, जलविद्युत निगम में तकनीशियन ग्रेड-दो यांत्रिकी व विद्युत पद की परीक्षा 12 नवंबर को दोपहर दो से चार बजे के बीच होगी। विभिन्न विभागों में कनिष्ठ सहायक, आशुलिपिक, वैयक्तिक सहायक व कंप्यूटर ऑपरेटर पद की परीक्षा 17 दिसंबर को सुबह 10 से 12 बजे निर्धारित की  है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
tablet for students
15 व 29 अक्तूबर को कई अन्य परीक्षाएं होने से सेंटर की व्यवस्था न होने से पूर्व में जारी परीक्षा की तिथि में बदलाव किया गया। उद्यान पर्यवेक्षक व वाहन चालक पद की परीक्षा के लिए अभी नई तारीख तय नहीं की गई। उद्यान पर्यवेक्षक के 60 पदों व वाहन चालक के 12 पदों की भर्ती के लिए नई विज्ञप्ति जारी की गई। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद परीक्षा तिथि निर्धारित की जाएगी।  -संतोष बड़ोनी, सचिव, आयोग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें