पुलिस और खुफिया विभाग पूरे दिन गश्त कर स्थिति पर नजर रखते रहे। वहीं, मंगलौर, भगवानपुर, झबरेड़ा, नारसन, लक्सर, लंढौरा, कलियर में भी मस्जिदों के बाहर पुलिस सुरक्षा पैनी रही। देहात में और बाजारों में सुरक्षा चाक चौबंद रही। एसपी देहात नवनीत सिंह ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से जुमे की नमाज पर पुलिस की ओर से पुख्ता इंतजाम किए गए थे। लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गई है।