रविवार को भीम आर्मी के कार्यकर्ता ज्वालापुर के पुल जटवाड़ा पर एकत्रित हुए। कार्यकर्ताओं का हुजूम देखकर एकबारगी तो पुलिस के होश उड़ गए। उम्मीद के विपरीत भारी संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं को पुलिस प्रशासन के अधिकारी मनाते रहे, लेकिन वे प्रदर्शन पर अड़े रहे।