उत्तराखंड के पौड़ी में पीपलपानी के आगे दुलिंडा बैंड के समीप जीएमओयू की एक बस दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में जा गिरी। हादसे में बस सवार तीन लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
बेकाबू बस खाई में समाई, तस्वीरों में दर्दनाक हादसा
2 of 6
हादसा इतना जबरदस्त था कि बस के परखच्चे उड़ गए। बताया जाता है कि बस मरम्मत के लिए पौड़ी से कोटद्वार जा रही थी। हादसे के वक्त बस को मालिक ही चला रहा था।
विज्ञापन
बेकाबू बस खाई में समाई, तस्वीरों में दर्दनाक हादसा
3 of 6
हादसे में बस मालिक रुद्रप्रयाग जनपद के बंदरीकोट मायाकोटी गांव निवासी सतीश चंद्र (41) पुत्र गोविंद राम, ऋषिकेश के गुमानीवाला श्यामपुर क्षेत्र निवासी ड्राइवर भगवान सिंह (35) पुत्र दर्शन सिंह, वीर बहादुर सिंह (36) दर्शन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।
बेकाबू बस खाई में समाई, तस्वीरों में दर्दनाक हादसा
4 of 6
तीनों मृतकों के शव बमुश्किल से बस से बाहर निकाले जा सके। सूचना मिलने पर पुलिस क्षेत्राधिकारी धन सिंह तोमर, नायब तहसीलदार आशीष घिल्डियाल समेत कई लोग मौके पर पहुंचे। तीनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए पौड़ी लाया गया है।
विज्ञापन
बेकाबू बस खाई में समाई, तस्वीरों में दर्दनाक हादसा
5 of 6
वहीं देहरादून सेलाकुई क्षेत्र में टायर फटने से अनियंत्रित हुआ ट्रक लोडर विक्रम (छोटा हाथी) से जा टकराया। हादसे में लोडर में सवार दो लोग घायल हो गए।
बेकाबू बस खाई में समाई, तस्वीरों में दर्दनाक हादसा
6 of 6
टक्कर के बाद दोनों वाहन सड़क के किनारे पलट गए। छोटा हाथी का चालक अमित पुत्र अमर सिंह निवासी सहसपुर का पैर स्टेयरिंग में फंस गया। स्थानीय लोग और जेसीबी की मदद से आधा घंटे की मशक्कत के बाद चालक और उसके साथी को निकाला जा सका।