जी हां, नौकरी का इंतजार कर रहे बेरोजगार युवाओं के लिए बंपर नौकरियां का मौका आने वाला है। साढ़े तीन हजार पदों पर नियुक्ति के लिए रिक्तियां निकाली जाने वाली हैं।
विज्ञापन
2 of 5
prakash pant
उत्तराखंड के विधायी, संसदीय कार्य, पेयजल एवं वित्त मंत्री प्रकाश पंत ने कहा कि प्रदेश सरकार विभिन्न विभागों में साढ़े तीन हजार पदों पर नियुक्ति के लिए रिक्तियां निकालने जा रही है।
विज्ञापन
3 of 5
वित्त मंत्री प्रकाश पंत
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि नियुक्ति की पूरी प्रक्रिया पारदर्शी होगी और किसी भी बेरोजगार को सिफारिश की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
4 of 5
money
वहीं उत्तराखंड सरकार ने पेट्रो-पदार्थों में वैट घटाने की संभावना से इनकार नहीं किया है। सरकार ने साफ किया है कि पेट्रो-पदार्थों की कीमत कम करने के लिए राज्यों से अपने स्तर पर निर्णय लेने की केंद्र ने जो अपेक्षा की है, उस पर विचार किया जा रहा है।
इसी तरह, सरकार ने ये भी साफ किया है कि 3500 भर्तियों में पारदर्शिता को हर कीमत पर सुनिश्चित किया जाएगा। सरकार मानकर चल रही है कि आर्थिक सुधार की राह बेहद कठिन है, लेकिन पांच साल के भीतर इस संबंध में प्रगति दिखाई देगी। जनता मिलन कार्यक्रम के सिलसिले में भाजपा मुख्यालय पहुंचे वित्त मंत्री प्रकाश पंत ने कई मामलों पर सरकार के रुख को साफ किया।