पिछले दो दिन से राजधानी देहरादून में हो रही बारिश कहर बरपा रही है। रविवार को दून के कुंआवाला में एक निर्माणाधीन इमारत गिर गई। तस्वीरें देखें...
विज्ञापन
बारिश से गिरी इमारत, तस्वीरों में देखें बर्बादी का मंजर
2 of 8
रविवार की सुबह देहरादून के कुंआवाला में एक रेस्टोरेंट का भवन गिर गया, जिसमें एक श्रमिक की दबकर मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर आकर स्थिति को संभाला। जिला अधिकारी ने भवन की गुणवत्ता की जांच करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
बारिश से गिरी इमारत, तस्वीरों में देखें बर्बादी का मंजर
3 of 8
देहरादून हाईवे पर कुंआवाला ग्राम सभा में बिग बैम्बूज मल्टीकजीन एंड कैफे नाम का रेस्टोरेंट है। रविवार को रेस्टोरेंट का दो मंजिला भवन धाराशायी होकर गिर गया। घटना के वक्त रेस्ट्रोरेंट में श्रमिक काम कर रहे थे।
बारिश से गिरी इमारत, तस्वीरों में देखें बर्बादी का मंजर
4 of 8
बताया गया कि दो मंजिला रेस्टोरेंट के ऊपर तीसरी मंजिल बनाने की तैयारी थी। तेज बारिश होने के कारण श्रमिक अंदर ही काम कर रहे थे। करीब 11.30 बजे एकाएक तेज आवाज के साथ भवन जमीदोंज हो गया।
विज्ञापन
बारिश से गिरी इमारत, तस्वीरों में देखें बर्बादी का मंजर
5 of 8
रेस्टोरेंट के अंदर चार लोग फंस गए। भवन ढहने से गिरा मलबा दूसरी ओर मकानों पर गिरा, जिसमें नर्सिग की तीन छात्राएं घायल हो गई। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस के अलावा एसडीआरएफ की टीम भी पहुंच गई और रेस्क्यू अभियान चलाकर अंदर फंसे लोगों को बाहर निकला।
विज्ञापन
बारिश से गिरी इमारत, तस्वीरों में देखें बर्बादी का मंजर
6 of 8
108 की सहायता से घायलों को सीएमआई अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने एक को मृत घोषित कर सात अन्य का उपचार शुरू कर दिया।
विज्ञापन
बारिश से गिरी इमारत, तस्वीरों में देखें बर्बादी का मंजर
7 of 8
कोतवाल संदीप सिंह नेगी ने मृतक की पहचान रेस्टोरेंट में काम कर रहे श्रमिक भानुप्रताप (50) पुत्र श्यामाचरण चांद मामपुर हरदोई उत्तर प्रदेश के रूप में कराई। जबकि इसी गांव के नरेश पुत्र छोटेलाल, रामलखन पुत्र गुलाब सिंह, रेस्टोरेंट में काम करने वाले मुरलीधर पुत्र सुन्दरलाल, पंकज चमोली पुत्र रमेश चंद रुद्रप्रयाग और नर्सिग प्रथम वर्ष की छात्रा रिंकी शाह पुत्री मनमोहन, रचना पुत्री महेन्द्र सिंह, वर्षा पुत्री भरत सिंह हादसे में घायल हो गए।
बारिश से गिरी इमारत, तस्वीरों में देखें बर्बादी का मंजर
8 of 8
कोतवाल ने बताया कि रेस्टोरेंट सीआईएमएस के डायरेक्टर डॉ. जीएस जादौन का है। बताया कि दो मंजिला रेस्टोरेंट की तीसरी मंजिल बनाने की तैयारी चल रही थी। हादसे के बाद में घटना स्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर आऐ अधिकारियों ने मौका मुआयना किया।