फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PICS: बिल्डिंग में लगी प्रचंड आग, बुझाने में लगे घंटों

Sat, 27 Feb 2016 01:22 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
1998 में अग्निकांड का जो मंजर पिथौरागढ़ वालों ने देखा था, ऐंचोली के पास भदेलवाड़ा मोहल्ले में लगी भीषण आग ने लोगों को फिर वही मंजर याद दिला दिया। भदेलवाड़ा मोहल्ले में शुक्रवार को एक मकान में लगी भीषण आग से करीब एक करोड़ रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। यह आग शुक्रवार को लगी। आग बुझाने के लिए सेना, आईटीबीपी, एसएसबी, पुलिस के जवानों के साथ-साथ आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाने के लिए कई घंटे तक मसक्कत की।
विज्ञापन

PICS: बिल्डिंग में लगी प्रचंड आग, बुझाने में लगे घंटों

2 of 6
देर शाम तक आग पूरी तरह नहीं बुझ पाई थी। आग जूते और चप्पलों के गोदाम में लगी थी, जिसने इतना प्रचंड रूप दिखा दिया कि आस-पास के तीन मकानों को भी खाली करना पड़ा। आग की भीषणता को देखते हुए गंगोलीहाट, चंपावत और अल्मोड़ा से भी फायरब्रिगेड की टीम यहां बुला ली गई। देर शाम अधिकारियों ने बताया कि करीब 60 फीसदी आग पर काबू पा लिया है। गोदाम में रखी जूते और चप्पलों की पेटियों को हटाने का काम इससे पहले कर दिया गया था।
विज्ञापन

PICS: बिल्डिंग में लगी प्रचंड आग, बुझाने में लगे घंटों

3 of 6
सिनेमा लाइन में नवीन शू स्टोर के मालिक ने एक वर्ष पूर्व भदेलवाड़ा में चार मंजिला आलीशान मकान बनाया था। इस मकान के सबसे ऊपरी मंजिल में परिवार रहता है, जबकि नीचे के सभी मंजिलों में जूते और चप्पलों का गोदाम बनाया गया है। नवीन शू स्टोर के पास फुटकर के अलावा थोक का कारोबार भी है। शुक्रवार दोपहर करीब डेढ़ बजे गोदाम के एक हिस्से से आग की लपटें आते देख मकान मालिक चंचला बल्लभ पांडे ने तत्काल फायरब्रिगेड को सूचना दी और आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी। बताया गया है कि आग शॉर्ट-सर्किट के कारण लगी। रबर की चप्पलों और जूतों में आग ने इतनी तेजी से भीषण रूप धारण कर लिया कि आग बुझाने के सारे प्रयास बेकार हो गए।

PICS: बिल्डिंग में लगी प्रचंड आग, बुझाने में लगे घंटों

4 of 6
आग बुझाने के लिए फायरब्रिगेड के प्रभारी लीलाधर उपाध्याय के नेतृत्व में दो टैंकर और 16 जवान, सेना के सूबेदार एलएम राय के नेतृत्व में एक टैंकर और आठ जवान, एसएसबी के कमांडेंट मानवेंद्र सिंह और असिस्टेंट कमांडेंट अर्जुन सिंह के नेतृत्व में तीन टैंकर और 80 जवान, आईटीबीपी के हरि नारायण के नेतृत्व में दो टैंकर और 40 जवान जूझते रहे। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर डटे रहे। अंधेरा होते ही आईटीबीपी के कमांडेंट रणवीर सिंह ने रोशनी के लिए ड्रैगन लाइट मौके पर भेज दी। इलाके की बिजली काट दी गई है।
विज्ञापन

PICS: बिल्डिंग में लगी प्रचंड आग, बुझाने में लगे घंटों

5 of 6
शाम 7 बजे एसडीएम अनुराग आर्य ने बताया कि आग पर 60 फीसदी काबू पा लिया गया है। उन्होंने कहा कि मकान पूरी तरह गरम हो गया है। उसकी दीवारें और छत चटकने लगी हैं। खतरे को देखते हुए इसी मकान से सटे तिलक वल्दिया, भोलादत्त पांडे और धन सिंह बोरा के मकान को खाली कर दिया गया है। मकान मालिक चंचला बल्लभ ने बताया कि उनको कम से कम एक करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

PICS: बिल्डिंग में लगी प्रचंड आग, बुझाने में लगे घंटों

6 of 6
एसडीएम ने बताया कि गंगोलीहाट और चंपावत से भी फायरब्रिगेड की टीम यहां पहुंच चुकी है, जबकि अल्मोड़ा की फायरब्रिगेड टीम रात तक पहुंच जाएगी। मौके पर भारी अफरा-तफरी का माहौल है। यह मकान रोडवेज वर्कशॉप जाने वाली सड़क के किनारे बना है। इस रोड पर आवाजाही बंद कर दी गई है। भारी संख्या में लोग मौके पर डटे हुए हैं। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने के लिए खासी मशकत की। आग बुझाने के प्रयास में एसएसबी के जवान अरुण नितई को गंभीर चोट आ गई। उनका पांव टिन से कट गया था। उनको तत्काल एसएसबी अस्पताल ले जाया गया। एसएसबी की 55वीं वाहिनी भदेलवाड़ा में ही स्थापित है। सबसे पहले एसएसबी के जवान ही मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें