बुद्ध पूर्णिमा स्नान
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दिल्ली, मेरठ, मुजफ्फरनगर से ऐसे आएंगे वाहन
- दिल्ली, मेरठ, मुजफ्फरनगर से स्नान के लिए आने वाले वाहनों नारसन, मंगलौर, कोर कालेज, ख्याति ढाबा, गुरुकुल कांगड़ी, शंकराचार्य चौक से होकर हरिद्वार पहुंचेंगे। अलकनन्दा, दीनदयाल, पंतद्वीप, चमकादड़ टापू में वाहन पार्क किए जाएंगे।
- यातायात का दबाव बढ़ने पर गुरूकुल कांगड़ी से सर्विस लेन, सिंहद्वार, देशरक्षक तिराहा से भेजते हुए बुढ़ीमाता, श्रीयंत्र पुलिया से बैरागी कैम्प पार्किंग में भेजा जाएगा।
- अत्यधिक दबाव बढ़ने पर मंगलौर से नगला इमरती अंडरपास, लंढौरा, लक्सर, सुल्तानपुर, फेरूपुर, एसएम तिराहा से श्रीयंत्र पुलिया से बैरागी कैंप पार्किंग भेजा जाएगा।
- वाहनों का दबाव बढने पर दिल्ली-मेरठ-मुजफ्फरनगर से आने वाले समस्त वाहनों को बैरागी कैम्प पार्किंग में पार्क कराया जाएगा।- पंजाब-हरियाणा से सहारनपुर, मंडावर, भगवानपुर, सालियर, बिजौली चौक, एनएच 344 होते हुए, नगला इमरती, कोर कालेज, बहादराबाद बाईपास, हरिलोक तिराहा, गुरुकुल कांगड़ी से होकर अलकनन्दा, दीनदयाल, पंतद्वीप, चमकादड़ टापू में भेजे जाएंगे। दबाव बढ़ने पर सभी वाहनों को बैरागी कैम्प पार्किंग में पार्क कराया जाएगा।