फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैशाख पूर्णिमा: 30 अप्रैल को करेंगे व्रत तो नहीं रहेगा अकाल मृत्यु का डर, ये उपाय करने से होगा लाभ

Sun, 29 Apr 2018 06:31 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
budha - फोटो : budha
ज्योतिषशास्त्र के अनुसार अगर वैशाख पूर्णिमा पर आप यह व्रत करेंगे तो अकाल मृत्यु का डर नहीं रहेगा। इस बार वैशाख पूर्णिमा 30 अप्रैल यानी सोमवार को पड़ रही है।
 
विज्ञापन

2 of 5
buddha - फोटो : buddha
पंडित विपिन चंद्र जोशी ने बताया कि इस वर्ष वैशाख पूर्णिमा (श्री बुद्ध -पूर्णिमा) 30 अप्रैल को पड़ रही है। बुध पूर्णिमा बौध धर्म के अनुयायियों के लिए सबसे बड़ा दिन माना जाता है। क्योंकि इस दिन भगवान बुद्ध की जयंती मनाई जाती है। इस दिन तीर्थ स्थलों पर स्नान करने से जन्मों के पाप से मुक्ति मिलती है।

 
विज्ञापन

3 of 5
vishnu - फोटो : vishnu
पौराणिक मान्यताओं ने अनुसान इस दिन भगवान विष्णु ने नौवां अवतार लिया था। ये अवतार भगवान बुद्ध के रूप में था और इसी दिन भगवान बुद्ध ने मोक्ष प्राप्त किया था। इस दिन को सत्य विनायक पूर्णिमा के तौर पर भी मनाया जाता है।

 

4 of 5
moon - फोटो : moon
मान्यताओं ने अनुसार इस दिन सच्चे मन से व्रत करने से गरीबी दूर होती है और घर में सुख समृद्धि आती है। वैशाख पूर्णिमा के दिन धर्मराज गुरु की पूजा की जाती है। इस दिन व्रत करने से धर्मराज गुरु खुश होते है और लोगों अकाल मृत्यु का डर नहीं रहता। इस दिन व्रती को जल से भरे घड़े सहित पकवान का दान किसी जरूरतमंद को करना चाहिए। स्वर्णदान का भी इस दिन काफी महत्व माना जाता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
puja aarti
इस दिन भगवान विष्णु जी की पूजा करनी चाहिए। दीप, धूप, पुष्प, अन्न, गुड़ आदि से पूर्ण चंद्रमा की पूजा करनी चाहिए और जल चढ़ाना चाहिये। इसके बाद किसी योग्य ब्राह्मण को जल से भरा घड़ा दान करना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें