फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसएनएल की इस एप से मिलेगी ऐसी सुविधा, जिसके बारे में कभी सोचा नहीं होगा

Fri, 19 Apr 2019 08:26 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal चयन राजपूत, अमर उजाला, रुद्रपुर
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI
बीएसएनएल विंग्स एप के जरिये उपभोक्ता अपने ड्यूअल सिम स्मार्ट फोन में तीन सिम का इस्तेमाल कर सकते हैं। उपभोक्ताओं को इस ऐप के लिए सालाना 1099 रुपये चुकाने होंगे। बीएसएनएल ने अपनी इंटरनेट टेलीफोन सेवा में लोगों को एक ही मोबाइल में तीन सिम की सुविधा दी है।
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
विंग्स ऐप को स्मार्टफोन में डाउनलोड करने के बाद मोबाइल ट्रिपल सिम का काम करेगा। यह एप मोबाइल फोन में एक डमी सिम की तरह काम करता है।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
बीएसएनएल के उपमंडल अभियंता अरुण छाबड़ा ने बताया कि एप डाउनलोड करने के बाद बीएसएनएल साइट पर जाकर उपभोक्ताओं को अपनी डिटेल भरनी पड़ेगी। डिटेल भरने के बाद फोन में एप का पासवर्ड और बीएसएनएल का नंबर जनरेट होगा।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
एक साल की वैधता के लिए एप का शुल्क 1099 रुपये के साथ ही जीएसटी भी चुकाना होगा। इंटरनेशनल कॉल्स के लिए उपभोक्ताओं को दो हजार रुपये का शुल्क देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
विंग्स एप: जिन इलाकों में खराब नेटवर्क की वजह से उपभोक्ता फोन नहीं कर पाते हैं। ऐसे इलाकों के लिए ही बीएसएनएल ने विंग्स एप बनाया है। उपभोक्ता के पास इंटरनेट कनेक्शन होना जरूरी है। इस एप की मदद से बिना सिम के कहीं भी कॉल कर सकते हैं। बीएसएनएल के कर्मचारियों का मानना है कि एप का शुल्क ज्यादा होने से लोग इसे ज्यादा इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें