बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच बीएसएनएल ने भी उपभोक्ताओं के लिए किफायती दरों पर नए प्लान वाउचर जारी कर दिए हैं।बीएसएनएल नए प्रीपेड उपभोक्ताओं को निशुल्क सिम उपलब्ध करा रहा है। लैंडलाइन के उपभोक्ताओं के लिए फ्री नाइट कालिंग की तिथि भी आगे बढ़ाने के साथ नए उपभोक्ताओं के लिए 49 रुपये का प्लान नियमित कर दिया गया है। वहीं ब्रॉडबैंड के पुराने और नए उपभोक्ताओं के लिए अनलिमिटेड ब्रॉडबैंड प्लान 249 को भी 30 जून तक बढ़ा दिया है।
विज्ञापन
2 of 5
bsnl
बीएसएनएल के महाप्रबंधक अनिल कुमार गुप्ता ने पत्रकारों को बताया कि नए उपभोक्ताओं के लिए 36 और 37 रुपये के नए प्लान वाउचर जारी किए गए हैं। इससे उपभोक्ताओं को पहले दो महीनों में 36 रुपये में 1200 सेकेंड, 37 रुपये में 20 मिनट प्रति माह मुफ्त कॉल मिलेगी। पहले माह में 500 एमबी फ्री डाटा, 50 एसएमएस की सुविधा भी मिलेगी।
विज्ञापन
3 of 5
bsnl landline
एक रुपये से नौ रुपये तक की चिल्लर रिचार्ज स्कीम भी शुरू की गई है, जिसमें उपभोक्ताओं को फुल टॉकटाइम वैल्यू मिलेगी लेकिन यह सुविधा उपभोक्ता को 30 रुपये से ऊपर के रिचार्ज के बाद दो मिनट के अंदर उसी नंबर से रिचार्ज करने पर मिलेगी। उन्होंने बताया कि लैंडलाइन फ्री नाइट कालिंग की तिथि पहले 30 अप्रैल को खत्म हो गई थी लेकिन उसे आगे बढ़ा दिया गया है। लैंडलाइन के नए उपभोक्ताओं के लिए 49 रुपये का प्लान नियमित कर दिया गया है।
4 of 5
bsnl
नए उपभोक्ता को एक साल के लिए 49 रुपये का मासिक शुल्क देना होगा और एक साल बाद यह जनरल प्लान में बदल जाएगा। एक सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि प्रीपैड टैरिफ के सस्ते होने, टाइम पीरियड का समय बढ़ाने से पिछले सालों की अपेक्षा वर्तमान में बीएसएनएल की आय 35 प्रतिशत घटी है। इस मौके पर डीजीएम डीके लोहनी, एसडीई जीजीएस बिष्ट, एजीएम सीसी रजवार, पीडी त्यागी, एमसी पांडे, कौशल जोशी मौजूद रहे।
उच्च तकनीक के 108 नए थ्रीजी बीटीएस लगे
बीएसएनएल के महाप्रबंधक ने बताया कि मोबाइल नेटवर्क का विस्तार करते हुए 108 उच्च तकनीक के नए थ्रीजी बीटीएस लगाए जा चुके हैं। इनकी संख्या अब बढ़कर 152 हो गई है। अब भी 33 नए थ्रीजी बीटीएस, लगाने का कार्य चल रहा है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में बीएसएनएल के 250 टूजी, 152 थ्रीजी टावर हैं। उन्होंने बताया कि सड़क सुधारीकरण, निर्माण के दौरान बीएसएनएल की ओएफसी केबल क्षतिग्रस्त होने से 25 बीटीएस की सेवा प्रभावित हुई है। इससे रानीखेत, गनाई, जौलजीबी, धारचूला, थल, बेड़ीनाग, मुनस्यारी में नेटवर्क प्रभावित हुआ है। इसके लिए कार्यदायी संस्थाओं के खिलाफ शिकायत भी दर्ज की है। बीटीएस लगाने के लिए कुछ नए रूट प्लान भी बनाए हैं।