फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BSNL लेकर आया इंटरनेट और कॉलिंग के धमाकेदार प्लान, आपने रिचार्ज कराया क्या?

Fri, 29 Sep 2017 06:38 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 7
BSNL
अपने ग्राहकों के ल‌िए बीएसएनएल कई धमाकेदार प्लान लेकर आया है। इन प्लान में आपको इंटरनेट और कॉल‌िंग के साथ बहुत कुछ म‌िलने वाला है। पढ़‌िए...
विज्ञापन

2 of 7
BSNL 4G VoLTE
पहला प्लान 429 रुपये का है, जिसमें 90 दिनों के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग व एक जीबी इंटरनेट डाटा रोज दिया जा रहा है। वहीं, 666 रुपये के प्लान में दो जीबी डाटा रोजाना के साथ ही अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा दी जा रही है।
विज्ञापन

3 of 7
BSNL
बीएसएनएल के जिला प्रधान महाप्रबंधक एके श्रीवास्तव ने बताया कि पहला प्लान चार सितंबर व दूसरा एक सितंबर से लागू हो गया  है। इसके अलावा अधिक इंटरनेट डाटा प्रयोग करने वाले उपभोक्ताओं के लिए 444 रुपये का प्लान शुरू किया गया है। 

4 of 7
BSNL
इसमें चार जीबी डाटा रोजाना और यह सीमा पार होने पर 80 केबीपीएस (किलो बाइट प्रति सेकंड) की स्पीड के साथ डाटा जारी रहेगा। लैंडलाइन को बढ़ावा देने के लिए भी 49 रुपये मासिक शुल्क पर प्लान शुरू किया गया है। 
विज्ञापन

5 of 7
BSNL
प्लान में हर महीने 240 कॉल निश्शुल्क के अलावा रात नौ बजे से सुबह सात बजे तक सभी कॉल निश्शुल्क रहेंगी।  बीएसएनएल के नए प्लान में 249 रुपये में अनलिमिटेड ब्रॉडबैंड सेवा का लाभ उठा सकते हैं।
विज्ञापन

6 of 7
BSNL
10 जीबी तक इसमें दो एमबीपीएस व इसके बाद एक एमबीपीएस की स्पीड मिलेगी। इसके साथ ही जो लोग पहले से लैंडलाइन इस्तेमाल कर रहे हैँ वे अपने नंबर को बंद कराने के बजाय उसकी कॉल भी अपने मोबाइल पर प्राप्त कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
BSNL
इसके लिए उन्हें 99 रुपये का सालाना शुल्क अदा करना होगा। वहीं, किसी अन्य के नंबर पर लैंडलाइन की कॉल प्राप्त करने का यह शुल्क 199 रुपये सालाना हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें