फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BSNL का धमाकेदार प्लान: यहां फ्री में मिल रहा सबकुछ, जल्द उठाएं फायदा

Thu, 03 Aug 2017 05:23 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 7
BSNL
ग्राहकों को खुश करने के लिए बीएसएनएल एक नया प्‍लान लाया है। जिसके तहत वह फ्री में डाटा, कॉल की सुविधा दे रहा है।
विज्ञापन

2 of 7
bsnl
ग्राहकों के लिए बीएसएनएल ने लैंडलाइन और ब्रॉडबैंड लगाने का शुल्क एक साल के लिए माफ कर दिया है। 

 
विज्ञापन

3 of 7
वाई फाई एक्सेस - फोटो : Demo Pic
बीएसएनएल इस साल के अंत तक उत्तराखंड में 60 स्थानों पर वाईफाई उपलब्ध कराएगा। पहले चरण में राजधानी के सात और प्रदेश के 20 स्थानों पर यह सेवा शुरू कर दी गई है।

 

4 of 7
Free WiFi
बीएसएनएल के सीजीएम महक सिंह ने बताया कि देहरादून में सात, अल्मोड़ा, हरिद्वार व श्रीनगर गढ़वाल में तीन-तीन, नैनीताल व टिहरी गढ़वाल में दो-दो स्थानों पर वाईफाई सेवा शुरू की गई है। अल्मोड़ा, नई टिहरी, श्रीनगर गढ़वाल में आठ-आठ, नैनीताल में छह और दून व हरिद्वार में पांच-पांच स्थानों पर वाईफाई लगाने का काम चल रहा है।

 
विज्ञापन

5 of 7
BSNL
सेवा के जरिये बीएसएनएल की तेज इंटरनेट सेवा का लाभ उठाया जा सकता है। शुरूआती 100 एमबी डाटा का उपयोग मुफ्त किया जा सकेगा जबकि उसके बाद रिचार्ज कराना होगा।

 
विज्ञापन

6 of 7
aserf
करीब साढ़े सात हजार ब्रॉडबैंड कनेक्शन अज्ञात वायरस के हमले से खराब हो गए थे। उनमें से ज्यादातर मॉडम को रिकंफिगर कर दिया गया है। अभी जो शिकायतें मिल रही हैं, उनका भी समाधान किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह वायरस या हैकिंग के कारण हुआ, इसके संबंध में स्पष्ट नहीं कहा जा सकता।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
कॉल
महक सिंह ने बताया कि कुल 13 लाख में से 1.63 लाख ग्राहकों की ईकेवाइसी की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि लैंडलाइन पर ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में मिलने वाली निशुल्क कॉल की संख्या दोगुनी कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें