उत्तराखंड के नई टिहरी में एक मंगेतर जोड़े का शव संदिग्ध अवस्था में झाडियों के बीच पड़ा मिला। दोनों के मुंह से झाग निकल रहा था। दोनों एक दूसरे से लिपटे हुए थे। दोनों की दाई ऑख नोची हुई थी। हाथ पर भी चोट के निशान थे। मोबाइल वहीं पड़े हुए थे। दोनों के परिजनों ने हत्या की आशंका व्यक्त करते हुए सीबीआई जांच की मांग उठाई है।
विज्ञापन
मंगेतर जोड़े की दर्दनाक हत्या देख रो पड़ेगा दिल, तस्वीरें
2 of 5
दोनों के मोबाइल पुलिस ने कब्जे में ले लिए है। पुलिस को उम्मीद है कि मोबाइल ही मौत का असल राज खोल सकते हैं। मौके से एक नुवान की शीशी भी बरामद हुई है। शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मॉर्चरी में रखा गया है। रविवार सुबह भागीरथीपुरम के राजमाता इंटर कॉलेज के पास टीएचडीसी डी ब्लॉक कॉलोनी की सड़क पर सफाई कर्मी को एक बैग मिला। बैग में कुछ कपड़े रखे हुए थे।
विज्ञापन
मंगेतर जोड़े की दर्दनाक हत्या देख रो पड़ेगा दिल, तस्वीरें
3 of 5
सूचना पर लोग वहां पहुंचे तो वहां से करीब पांच मीटर नीचे दो शव एक साथ संदिग्ध अवस्था में पड़े हुए थे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। बैग से मिली आईडी के आधार पर लड़के की शिनाख्त रमेश सिंह (25) पुत्र स्व. प्रेम सिंह ग्राम मरोड़ा सत्यो धनोल्टी और लड़की की रजनी चौहान (21) पुत्री त्रेपन सिंह चौहान निवासी ग्राम बुडोगी सारज्यूला के रूप में हुई।
मंगेतर जोड़े की दर्दनाक हत्या देख रो पड़ेगा दिल, तस्वीरें
4 of 5
दोनों के परिजनों ने बताया कि दोनों की एक साल पूर्व सगाई हुई थी और अगले वर्ष अप्रैल में शादी होनी तय थी। मृतका के पिता त्रेपन सिंह ने बताया कि शनिवार को बेटी रजनी घर से कॉलेज गई हुई थी। शाम को जब वह नहीं लौटी तो उन्होंने रजनी की सहेली से जानकारी ली। सहेली ने बताया कि रजनी का मंगेतर रमेश उसे मिलने आया हुआ है।
मंगेतर जोड़े की दर्दनाक हत्या देख रो पड़ेगा दिल, तस्वीरें
5 of 5
उसके बाद त्रेपन सिंह ने दोनों के मोबाइल पर कई बार फोन किया लेकिन दोनों ने फोन नहीं उठाया। रात 11 से दोनों के फोन नॉट रिचेबल हो गए थे। मृतक रमेश ने चड़ीगढ़ से टिहरी आने की सूचना न तो अपने घर पर दी और न ही ससुराल पक्ष को। अप्रैल में दोनों की शादी होनी वाली थी। ऐसे में दोनों की संदिग्ध मौत लोगों की गले नहीं उतर पा रही है।