फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेमकुंड साहिब पहुंचे विदेशी श्रद्घालु के बोल, जिसके बारे में इंटरनेट पर पढ़ा था आज दिख गया

Fri, 14 Jul 2017 07:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जोशीमठ
विज्ञापन
1 of 6
श्री हेमकुंड साहिब
थाइलैंड से हेमकुंड साहिब की यात्रा पर आए एक विदेशी श्रद्घालु ने बताया कि जिस फूल के बारे में उन्होंने इंटरनेट पर पढ़ा था। आज उसने दीदार होकर वे बहुत खुश हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
Brahmakamal
दरअसल, जिले के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में इन दिनों राज्य पुष्प ब्रह्मकमल अपनी खुशबू बिखर रहा है। हेमकुंड साहिब और फूलों की
घाटी के आसपास ब्रह्म कमल के खिलने से क्षेत्र की खूबसूरती और भी बढ़ गई है। यहां खिले ब्रह्मकमल तीर्थयात्रियों और पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 6
Brahmakamal
उच्च हिमालयी क्षेत्र में तेरह हजार फीट की ऊंचाई के क्षेत्रों में खिलने वाले ब्रह्मकमल का आयुर्वेद के साथ ही धार्मिक अनुष्ठानों में भी विशेष महत्व है। 

4 of 6
Brahmakamal
ब्रह्मकमल और इसकी जड़ से दवाइयां बनाई जाती हैं। यह पुष्प गढ़वाल और कुमाऊं क्षेत्र में हिमालय पुत्री मां नंदा का प्रिय भी माना जाता है। इसके संरक्षण के लिए वन अधिनियम में विशेष प्राविधान किए गए हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
Brahmakamal
ब्रह्मकमल का वानस्पतिक नाम सीसुरिया ओब्लीटा है। हिमालय क्षेत्र में ब्रह्मकमल जुलाई से सितंबर तक खिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
श्री हेमकुंड साहिब
थाइलैंड से हेमकुंड साहिब की यात्रा पर आए वेनीवान केसूफान का कहना है कि ब्रह्मकमल के बारे में उन्होंने इंटरनेट और किताबों में पढ़ा था। इस बार हेमकुंड साहिब में फूल के दीदार किए। ब्रह्मकमल बेहद खूबसूरत फूल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें