बारिश के कहर के बीच नाले में बह रहे युवक चीख-पुकार मचाने लगे। ऐसे में उन्हें कैसे रेस्क्यू किया। देखिए तस्वीरों में...
विज्ञापन
2 of 5
rescue pics
बृहस्पतिवार दोपहर हुई डेढ़ घंटे की मूसलाधार बारिश से एक बार फिर सावंल्दे नाला उफान पर आ गया। इससे जहां एक तरफ यातायात बाधित रहा वहीं बाइक से नाला पार कर रहे दो स्थानीय युवकों की बाइक बह गई।
विज्ञापन
3 of 5
rescue pics
ग्रामीणों की मदद से दोनों युवकों को सकुशल बचा लिया गया। डेढ़ घंटे की मूसलाधार बारिश से सांवल्दे नाले का रौद्र रूप दिखा। नाले ने राहगीरों की राह रोकी और यातायात भी बाधित रहा।
4 of 5
rescue pics
इधर, सांवल्दे नाला पार कर रहे बाइक सवार दो युवकों की बाइक नाले मे बह गई। परंतु ग्रामीणों की मदद से दोनो स्थानीय युवकों को सकुशल बचा लिया गया है।
एसडीएम पारितोष वर्मा ने बताया कि नाले में अधिक पानी आ जाने से नाला पार कर रहे दो स्थानीय युवकों की बाइक बह गई। बाइक सवार दोनों युवकों को सकुशल बचा लिया गया। लेकिन बाइक का कोई सुराग नहीं लगा है। बताया कि दोनों युवक स्थानीय बताए जा रहे हैं।