यहां से शुरू हुए प्यार के सफर में जो भी बाधा बना दीपक उसे पीछे छोड़ता चला गया। नशेड़ी पति से आजिज आ चुकी महिला ने दीपक का हाथ थाम लिया। शादी कर दीपक घर पहुंचा, बाकायदा उसका परिचय अपनी पत्नी के रूप में कराया। परिवार के लोगों से उसने पत्नी की पिछली जिंदगी के बारे में झूठ भी बोला, पर अधिक दिन तक झूठ टिक नहीं पाया।