बाप की बीड़ी ने ही उसके 13 साल के बेटे की जान ले ली। बीड़ी जलाते ही घर में सिलेंडर फट गया। जिससे वह खुद और नौ साल की बेटी गंभीर रुप से घायल हो गए हैं।
विज्ञापन
2 of 6
cylinder blast
सिलेंडर लीक होने पर बच्चों ने घर से बाहर रख दिया। इसी बीच ड्यूटी से घर लौटे पिता ने बीड़ी जलाई तो आग लग गई। इसकी चपेट में आने से 13 साल के बेटे की मौत हो गई। जबकि बाप-बेटी की हालत गंभीर होने पर देहरादून रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
3 of 6
cylinder blast
राजपाल मूलरूप से सहारनपुर के रहने वाले हैं। नन्हेड़ा अनंतपुर गांव में वह अपने 13 वर्षीय बेटे वंश और नौ वर्षीय बेटी वंशिका के साथ किराए के मकान में रह कर एक फैक्ट्री में काम करते हैं। पत्नी इनसे अलग रहती है। बृहस्पतिवार सुबह राजपाल ड्यूटी के लिए निकले थे।
4 of 6
cylinder blast
शाम को घर में गैस लीकेज होने लगी। दोनों बच्चों ने सिलेंडर खोलकर जैसे-तैसे बाहर रख दिया। इसी दौरान राजपाल घर पहुंचे और आते ही कमरे में बीड़ी जला दी। इससे अचानक आग लग गई। इसकी चपेट में आने से राजपाल बुरी तरह झुलस गया।
विज्ञापन
5 of 6
cylinder blast
चीख पुकार सुनकर बच्चे कमरे की ओर दौड़े तो वह भी आग की चपेट में आ गए। आग की लपटें देखकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तीनों को पास के एक निजी अस्पताल पहुंचाया। यहां 13 वर्षीय बेटे वंश ने दम तोड़ दिया।
जबकि बेटी वंशिका और राजपाल की हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने सिविल अस्पताल रुड़की रेफर कर दिया, लेकिन नाजुक हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने शुक्रवार को दोनों को देहरादून रेफर कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार राजपाल की हालत गंभीर बनी हुई है।