अगस्त्यमुनि से रुद्रप्रयाग आ रही एक बुलेरो वाहन जवाड़ी बाईपास पर वन प्रभाग कार्यालय के समीप दुर्घटनाग्रस्त होकर अलकनंदा नदी में जा गिरा। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। देखिए हादसे की दर्दनाक तस्वीरें...
विज्ञापन
2 of 6
accident
वहीं, दो लोग घायल हो गए। जबकि वाहन चालक और महिला सहित चार लोग अब भी लापता हैं, जिसमें ग्राम पंचायत कुमड़ी (जखोली) भी शामिल हैं। सेना की मदद से रेस्क्यू जारी है। शुक्रवार को करीब 11.30 बजे अगस्त्यमुनि से रुद्रप्रयाग आ रही बुलेरो संख्या यूए-13टीए-685 जवाड़ी बाईपास पर रुद्रप्रयाग वन प्रभाग कार्यालय के ठीक नीचे अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में गिरकर अलकनंदा नदी में समा गई।
विज्ञापन
3 of 6
accident
इस हादसे में सुमित रावत (23) पुत्र वीर सिंह रावत, निवासी कुमड़ी, पंकज रावत (21) पुत्र रणवीर सिंह, निवासी कुमड़ी, गणेश सिंह (30) पुत्र प्रेम सिंह निवासी मेदनपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय युवाओं के साथ सेना के जवानों ने त्वरित रेस्क्यू करते हुए घायलों को तेज बारिश के बावजूद रस्से के सहारे खाई से निकालकर सड़क में लाया गया।
4 of 6
accident
जहां से उन्हें 10 व अन्य एम्बुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों द्वारा सुमित और गणेश को बेस अस्पताल रेफर किया गया। जहां उपचार के दौरान गणेश की मौत हो गई। जबकि सुमित को जौलीग्रांट रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
5 of 6
accident
रेस्क्यू के दौरान खाई से एक वृद्ध का शव बरामद किया गया, जिसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। जबकि बष्टी गांव निवासी वाहन चालक सुरेश लाल, ग्रेन डीलर प्रताप सिंह निवासी बष्टी, ग्राम प्रधान इंद्र लाल निवासी ग्राम कुमड़ी सहित एक अज्ञात महिला लापता हैं। कोतवाली प्रभारी डीएस पंवार ने बताया कि घायल पंकज के अनुसार वाहन में चालक सहित 8 लोग सवार थे।
एक मृतक सहित चार लोग रेस्क्यू किए जा चुके हैं। जबकि चार लोगों का अभी तक सुराग नहीं मिल पाया है। इधर, कुछ प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि वाहन नदी में गिरने के बाद कुछ दूर तक बहता हुआ भी दिखाई दिया। इधर, रुद्रप्रयाग के विधायक भरत सिंह चौधरी, जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल, एडीएम तीरथ पाल सिंह ने दुर्घटना पर दुख जताया है।