फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Exclusive: सचिवालय में बेधड़क घुसे युवक ने जमकर किया बवाल, कुछ नहीं बिगाड़ पाई पुलिस

Sat, 27 May 2017 05:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 10
uttarakhand secretariat
‘उत्तराखंड के निर्माण में जिन आंदोलनकारियों ने अपना खून-पसीना बहाया, उनसे सचिवालय सुरक्षा को खतरा है, बाकी कोई भी कैसे भी सचिवालय में घुस आए, सुरक्षाकर्मियों को कोई फर्क नहीं पड़ता’। इसी हफ्ते मंगलवार को प्रमुख आंदोलनकारी सुशीला बलूनी को बिना पास सचिवालय में घुसने से रोकने और शुक्रवार को बिना किसी पास, मोटरसाइकिल समेत सीएम कार्यालय के पोर्टिको तक एक युवक के घुसने की घटना का निहितार्थ क्या यह नहीं है? 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
uttarakhand secretariat
अमर उजाला स्टेट ब्यूरो चीफ संजय त्रिपाठी, सचिवालय की लचर सुरक्षा व्यवस्था का चेहरा बेनकाब करने वाली, इस घटना के चश्मदीद हैं। उन्होंने जो कुछ देखा और कैमरे में कैद किया हूबहू पेश है। आप भी देखिए-पढ़िए... और सोचिए, ऐसी सुरक्षा व्यवस्था किस काम की, अगर वह युवक किसी खतरनाक इरादे से सचिवालय में दाखिल हुआ होता तो ? 
विज्ञापन

3 of 10
uttarakhand secretariat
तो सुनिए पूरी कहानी, संजय त्रिपाठी की जुबानी, शुक्रवार सचिवालय में शाम पांच बजे बाइक सवार एक युवक तेज रफ्तार के साथ जोर-जोर से चीखते हुए सचिवालय के भीतर घुस आया। वह सीधे सीएम कार्यालय के पोर्टिको पहुंचा और यहां एंट्री गेट पर बाइक खड़ी करके उसने जमकर तमाशा किया। 

4 of 10
uttarakhand secretariat
हतप्रभ करने वाली बात यह है कि जब मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी कार्यालय में मौजूद थे, उस समय सचिवालय की सुरक्षा व्यवस्था का यह हाल था। सुरक्षा व्यवस्था को धता बताने वाले इस युवक का नाम संतोष है और वह डोभालवाला का रहने वाला है। 
विज्ञापन

5 of 10
uttarakhand secretariat
संतोष सचिवालय में यूए-07-एस-1903 नंबर की काली पल्सर बाइक से दाखिल हुआ। सुरक्षा के लिए गेट पर तैनात गार्डों ने उससे पूछने की जहमत तक नहीं उठाई कि वह कहां जा रहा है और उसके पास एंट्री पास है या नहीं? तेज रफ्तार के साथ बाइक चलाता हुआ और चीखते हुए भीतर दाखिल हो गया, इसके बावजूद किसी गार्ड ने उसका पीछा करने या फिर वायरलेस पर अलर्ट करने तक की नहीं सोची। 
विज्ञापन

6 of 10
uttarakhand secretariat
नतीजा यह हुआ कि संतोष सीधे मुख्यमंत्री कार्यालय वाली बिल्डिंग पहुंच गया। यहां सीएम के पोर्टिको पर गेट के ठीक सामने अपनी बाइक खड़ी की। तब जाकर कहीं सुरक्षाकर्मियों को होश आया। सुरक्षाकर्मियों ने उससे बाइक हटाने को कहा तो वह बहस करने लगा। 
विज्ञापन

7 of 10
uttarakhand secretariat
तभी सुरक्षा में तैनात डिप्टी एसपी पीसी खंतवाल ने उससे पास के बाबत पूछा तो वह पास नहीं दिखा सका। करीब 15 मिनट वह जोर-जोर से यहीं पर चीखता-चिल्लाता रहा। इसके बाद किसी तरह उसे किसी तरह वहां से हटाया गया। डिप्टी एसपी ने वायरलेस पर सूचना देकर युवक को गेट पर रोकने के निर्देश दिए। 

8 of 10
uttarakhand
इस पर एंट्री गेट नंबर एक पर उसे पकड़ा गया और जैसा पता चला है कि उसे गार्ड रूम में ले जाकर सुरक्षाकर्मियों ने खीझ उतारी और फिर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। इस युवक को धारा पुलिस चौकी में रखा गया है। शाम को अमर उजाला रिपोर्टर के पूछने पर चौकी प्रभारी विकास रावत ने बताया कि आरोपी के खिलाफ शांति भंग की धारा 151 सीआरपीसी के तहत की कार्रवाई की जा रही है। 
 

9 of 10
uttarakhand
बता दें क‌ि वर्ष-2017 आधा बीतने को है, बावजूद इसके सचिवालय में पिछले साल का पास लगाकर गाड़ियां बेधड़क आती-जाती हैं। सुरक्षाकर्मी भी अपने परिचितों को भीतर करवाने के लिए बड़े आराम से सुरक्षा से समझौता कर लेते हैं। अरसे से तैनात सुरक्षागार्ड इस बाबत पूछने पर स्टाफ की गाड़ियां होने की बात बता देते हैं। इसकी तमाम शिकायतें सचिवालय प्रशासन को भी की गई हैं।
विज्ञापन

10 of 10
uttarakhand
डिप्टी एसपी (सचिवालय सुरक्षा)पीसी खंतवाल के मुताब‌िक शुक्रवार को एक व्यक्ति सचिवालय के भीतर जा रहे एक वाहन के पीछे से घुसता हुआ भीतर चला आया। वह मुख्यमंत्री कार्यालय के बाद प्रधानमंत्री मोदी के नारे लगा रहा था। उसे पकड़कर कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया गया है। मामले की जांच पुलिस के स्तर से की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें