फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंडः यहां मतगणना से पहले ही तय हो गई हार-जीत, पढ़ें कौन जीता-कौन हारा

Sat, 11 Mar 2017 07:58 AM IST
निशांत खनी/ अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
1 of 8
CM Harish Rawat and Prime Minister. - फोटो : file photo
उत्तराखंड में मतगणना से ठीक पहले नैनीताल जिले की सभी छह विधानसभा सीटों पर सटोरियों ने हारजीत के नतीजे अपने लिए तय कर लिए हैं। सट्टा बाजार में जिले में तीन सीटें भाजपा के खाते में तो एक सीट कांग्रेस की झोली में है।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
- फोटो : SELF
नैनीताल सीट फंसी है तो भीमताल पर निर्दलीय राम सिंह कैड़ा फेवरेट बने हैं। प्रत्याशियों के हारजीत पर सट्टा बाजार में करोड़ों रुपए दांव पर लगा है। मतगणना के दिन नजदीक आने के साथ लोग चाय की दुकानों से लेकर चौराहों और सरकारी दफ्तरों में हार-जीत के गणित में ही उलझे हैं।
 
विज्ञापन

3 of 8
डेमो प‌िक - फोटो : amar ujala
15 फरवरी को हुए मतदान में नैनीताल जिले की छह सीटों पर 51 प्रत्याशियों ने किस्मत आजमाई है। 11 मार्च को मतगणना होनी है। निर्वाचन विभाग मतगणना की तैयारी में जुटा है।
 

4 of 8
money
हर किसी की जुबान पर प्रत्याशियों के हारजीत के समीकरणों को लेकर चर्चा है। बृहस्पतिवार से एग्जिट पोल फ्लैश होने के बाद सट्टा बाजार में भी जबर्दस्त हलचल है। करोड़ों रुपए दांव पर लगे हैं। सटोरियों का नेटवर्क सक्रिय है और सट्टा बाजार होली पर दीपावली मना रहा है।
 
विज्ञापन

5 of 8
इंदिरा ह्दयेश
सट्टा बाजार पर यकीन करें तो उन्होंने प्रत्याशियों पर लगाए भाव के आधार पर हार-जीत तय कर दिए हैं। जिले की तीन सीटें भाजपा के खाते में डाल दी हैं। हल्द्वानी की एकमात्र सीट कांग्रेस की झोली में दी है। हल्द्वानी से डा. इंदिरा हृदयेश सट्टा बाजार में फेवरेट बनी हैं। भाजपा के डा. जोगेंद्र सिंह रौतेला पर तीन गुना भाव खुला है।
 
विज्ञापन

6 of 8
100 note
डा. हृदयेश को बनभूलपुरा से मिलने वाले वोटों पर जबर्दस्त सट्टा लगा है। भाजपा के प्रत्याशी डा. जोगेंद्र सिंह रौतेला की जीत पर तीन गुना भाव है। यानि, डा. रौतेला विधायक बनते हैं तो सट्टा बाजार में 100 रुपए लगाने पर तीन सौ रुपए मिलेंगे।
 
विज्ञापन

7 of 8
bjp
लालकुआं से भाजपा के नवीन दुम्का और कालाढूंगी से बंशीधर भगत पर सटोरियों ने जीत की मुहर लगा दी है। नवीन दुम्का पर 100 रुपए में 150, निर्दलीय हरेंद्र बोरा पर 100 रुपए में 170 और कांग्रेस के हरीश चंद्र दुर्गापाल पर दोगुना भाव है। स्टोरियों ने हरीश चंद्र दुर्गापाल को तीसरे नंबर पर रखा है। कालाढूंगी से भाजपा के बंशीधर भगत पर 100 रुपए में 150, प्रकाश जोशी पर 100 रुपए में 200 और निर्दलीय महेश शर्मा पर 100 रुपए में तीन सौ रुपए का भाव लगा है।
 
विज्ञापन

8 of 8
sarita arya
सट्टा बाजार में रामनगर से भाजपा के दीवान सिंह बिष्ट को विधायक बना दिया है। भीमताल से निर्दलीय राम सिंह कैड़ा फेवरेट बने हैं। जबकि नैनीताल सीट फंसी है। नैनीताल से संजीव आर्या और सरिता आर्य के बीच बराबरी का भाव खुला है। हालांकि, प्रत्याशियों के हारजीत का फैसला 11 मार्च को होने वाली मतगणना के बाद ही पता चल सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें