बॉलीवुड के इस स्टार किड के लुक्स के सामने बाकी सितारे फीके पड़ जाएंगे। बॉलीवुड का यह स्टार किड मशहूर फिल्म अभिनेता विनोद मेहरा का बेटा रोहन मेहरा है। रोहन मेहरा इन दिनों अपने लुक्स के साथ ही अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर भी चर्चा में है। इसके अलावा स्टार किड रोहन मेहरा अभिनेत्री तारा सुतारिया के साथ अफेयर को लेकर भी सुखिर्यों में है। बता दें, कि रोहन मेहरा के स्टूडेंट ऑफ द ईयर-२ में एंट्री की चर्चाएं है। इस फिल्म में तारा सुतारिया, अनन्या पांडे और टाइगर श्रॉफ मुख्य भूमिका में है। फिल्म में रोहन एंट्री बेहद अहम है। वह अभिनेत्री तारा सुतारिया के अपोजिट होंगे।