बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्देशक अली अब्बास जफर जब मसूरी के वेल्हम ब्वॉयज स्कूल के ऑडिटोरियम में पहुंचे तो बच्चों ने सवालों की झड़ी लगा दी। फिर क्या था जफर ने बच्चों के हर सवाल पर खुलकर अपनी बात रखी।
विज्ञापन
2 of 7
mussoorie
- फोटो : अमरउजाला
वरिष्ठ पत्रकार सतीश शर्मा की ओर से आयोजित अली अब्बास जफर के साथ टॉक शो दौरान जफर ने बताया कि देश-विदेश में प्रसिद्धि पा चुकी अपनी फिल्मों की कहानी वे मसूरी की शांत वादियों में ही लिखते हैं।
विज्ञापन
3 of 7
एक था टाइगर
- फोटो : AmarUjala
मेरे ब्रदर की दुल्हन, गुंडे और एक था टाइगर जैसी सुपरहिट फिल्मों के निर्देशक अली अब्बास जफर शुक्रवार को दून में थे। टॉक शो में सतीश शर्मा के साथ बातचीत के दौरान अली ने बताया कि उनकी फिल्में भले ही देश-विदेश में बहुत नाम कमा चुकी हैं, लेकिन उनकी सफलता के पीछे मेरा राज्य उत्तराखंड ही है।
4 of 7
char dukan
बताया कि यहां की शांत फिजाओं में बैठकर ही मैं उनकी कहानी लिखता हूं। अली ने कहा कि जब वे बेहद थक जाते हैं तो सीधे मसूरी चले आते हैं। वहां चार दुकान पर कुछ खाते हैं, फिर कोई कमरा लेकर कुछ दिन के लिए उसमें कैद हो जाते हैं और वहां फिल्म की कहानी लिखते हैं। उन्होंने कहा कि दून उन्हें बेहद प्यारा है। एक तो यहां वे पले-बढ़े हैं और फिर उनका परिवार भी यही है। यहां से उनकी बचपन की यादें जुड़ी हैं।
विज्ञापन
5 of 7
salman khan
सलमान के साथ अपने अनुभव के बारे में बताया कि वह मुझसे सीनियर हैं और 15 वर्ष बड़े भी। उनसे काफी कुछ सीखने को मिलता है। जब अली से अपने ड्रीम स्टार के साथ काम करने पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि मैं सबसे बड़े स्टार सलमान खान के साथ काम कर चुका हूं तो फिलहाल किसी स्टार को लेकर ऐसा कुछ नहीं सोचा।
विज्ञापन
6 of 7
हॉरर
- फोटो : dailymail
बताया कि वे एक हॉरर फिल्म बनाना चाहते हैं। इससे पहले प्रधानाचार्या गुनमीत बिंद्रा ने अली का स्वागत किया। शो में डॉलफिन इंस्टीट्यूट, सरदार भगवान सिंह इंस्टीट्यूट के छात्रों ने हिस्सा लिया।
एक्टर बनना ज्यादा मुश्किल
शो में जब अली से सवाल किया गया कि उन्होंने कभी एक्टर बनने का सपना नहीं देखा। जबकि इनदिनों तो सभी डायरेक्टर एक्टर बन रहे हैं तो वे बोले कि अभी तो ऐसा नहीं सोचा है। क्योंकि एक्टर बनना, डायरेक्टर से ज्यादा मुश्किल है। बाकी भविष्य किसी ने नहीं देखा। शाहरुख और सलमान की दोस्ती के सवाल पर उन्होंने कहा कि दोनों के बीच बेहद अच्छे रिश्ते हैं।