देहरादून रेलवे स्टेशन पर एक्टर राजकुमार राव
- फोटो : अमर उजाला
दरअसल, इस साल की अपनी पहली फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में बीते कुछ दिनों से बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव और अभिनेत्री भूमि पेडनेकर देहरादून में हैं। रविवार को फिल्म के कुछ सीन देहरादून रेलवे स्टेशन पर फिल्माए गए। इस दौरान लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। हालांकि कड़ी सुरक्षा में होने के चलते कोई भी बॉलीवुड सितारों से नहीं मिल पाया।