फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: अचानक थाने पहुंचे एक्टर राजकुमार राव, एक झलक पाने को लगी फैंस की भीड़, तस्वीरें...

Fri, 22 Jan 2021 11:15 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
कैंट थाने में एक्टर राजकुमार राव - फोटो : अमर उजाला
देहरादून के कैंट थाने में एक्टर राजकुमार राव को देखकर वहां लोगों की भीड़ लग गई। फिल्म की शूटिंग कर रहे अभिनेता राजकुमार एक बार फिर पुलिस की वर्दी में नजर आए। शुक्रवार को पूरे दिन कैंट थाने में फिल्म के सीन फिल्माए गए। इससे थाने में लाइट, कैमरा और एक्शन सुनाई देता रहा। 
विज्ञापन

2 of 5
कैंट थाने में शूटिंग के दौरान एक्टर राजकुमार राव - फोटो : अमर उजाला
देर शाम तक चली शूटिंग के दौरान बॉलीवुड सितारों को देखने के लिए थाने के बाहर लोगों का जमावड़ा रहा। हालांकि, लोगों को थाने में नहीं जाने दिया गया। अभिनेता राजकुमार राव जब पुलिस की वर्दी में बुलेट पर बैठ थाने के गेट पर आए तो उनके प्रशंसक खुशी से झूम उठे। कुछ देर तक राजकुमार राव थाने के गेट पर ही बिना हेलमेट और मास्क के बाइक पर घूमते नजर आए।
विज्ञापन

3 of 5
एक्टर राजकुमार राव को देखने के लिए थाने के बाहर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
इस बीच यातायात भी प्रभावित हुआ। इससे सड़क पर जाम भी लगा। पांच जनवरी से फिल्म की शूटिंग शुरू की गई थी। इस दौरान राजकुमार राव कई बार पुलिस की वर्दी में नजर आए। उधर, फिल्म की अभिनेत्री भूमि पेडनेकर भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लगातार सेट से दून की वादियों की तस्वीरें शेयर कर रहीं हैं।

4 of 5
थाने में एक्टर राजकुमार राव - फोटो : अमर उजाला
इससे पहले हाल ही में  राजकुमार राव चेहरे पर मास्क लगाकर देहरादून रेलवे स्टेशन पर घूमते दिखे थे। इस दौरान कड़ी सुरक्षा होने के बाद भी वे एक फैन की रिक्वेस्ट को मना नहीं कर पाए थे। राजकुमार राव ने फैन को निराश नहीं किया और मास्क हटाकर चेहरा दिखा दिया था। इसके बाद फैंस काफी उत्साहित नजर आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
थाने में हो रही शूटिंग - फोटो : अमर उजाला
वहीं, वे कुछ दिन पहले कौलागढ़ रोड पर भी बुलेट से घूमते दिखे थे। फिल्म में पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाने के लिए राजकुमार राव ने क्लीन शेव के साथ मूंछ रखी है।आने वाले कुछ और दिनों तक देहरादून शहर में ही फिल्म की शूटिंग की जाएगी। जबकि उत्तराखंड के दूसरे जिलों में शूटिंग पूरी करने के बाद हिमाचल की वादियों में फिल्म के सीन फिल्माए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें