उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में बारातियों से भरी एक बोलेरो दर्दनाक हादसे का शिकार हो गई। दुर्घटना में सात लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
बारातियों से भरी बोलेरो दर्दनाक हादसे का शिकार
2 of 8
एक्सीडेंट
- फोटो : अमरउजाला
मातोली के निकट बिरकंडा गांव के दीवानी राम के पुत्र गणेश कुमार की एक दिनी बारात सोमवार सुबह गांव से द्वालीसेरा के निकट घिंघरानी गांव के लिए रवाना हुई थी। गणेश की शादी घिंघरानी के गणेश राम की बेटी कविता से तय हुई थी।ो
विज्ञापन
बारातियों से भरी बोलेरो दर्दनाक हादसे का शिकार
3 of 8
एक्सीडेंट
- फोटो : अमरउजाला
दूल्हा और उसके करीबी रिश्तेदार एक कार से आगे निकल रहे थे, जबकि आठ बाराती बोलेरो जीप (यूके 05 टीए 1756) में सवार होकर उसके पीछे-पीछे चल रहे थे।
बारातियों से भरी बोलेरो दर्दनाक हादसे का शिकार
4 of 8
accident in pithoragarh
- फोटो : amar ujala
बचकोट के पास छिरकटिया बैंड में जीप चालक ने कार से आगे जाने के लिए ओवरटेक किया। इसी दौरान संकरी सड़क पर यह जीप पलटकर करीब पांच सौ मीटर खाई में जा गिरी जिससे उसके परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन
बारातियों से भरी बोलेरो दर्दनाक हादसे का शिकार
5 of 8
एक्सीडेंट
- फोटो : अमरउजाला
इस दौरान जिस जीप में दूल्हा, उसके पिता और अन्य खास रिश्तेदार बैठे हुए थे वह कार पहाड़ी से टकरा गई।
विज्ञापन
बारातियों से भरी बोलेरो दर्दनाक हादसे का शिकार
6 of 8
एक्सीडेंट
- फोटो : अमरउजाला
दुर्घटना में सात बारातियों की मौत हो गई। इनमें छह ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया था जबकि एक की जिला अस्पताल में मौत हुई। मृतकों में जीप चालक भी है।
विज्ञापन
बारातियों से भरी बोलेरो दर्दनाक हादसे का शिकार
7 of 8
एक्सीडेंट
- फोटो : अमरउजाला
दुर्घटना में एक युवती समेत दो लोग घायल हुए हैं। उनका कनालीछीना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है।