फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूट्यूबर की बढ़ेगी मुश्किल: अंडरग्राउंड हुए कटारिया को बाहर निकालने के लिए अब देहरादून पुलिस उठाएगी ये कदम

Sun, 11 Sep 2022 08:44 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
यूट्यूबर बॉबी कटारिया - फोटो : अमर उजाला
सड़क पर ट्रैफिक रुकवाकर शराब पीने और पुलिस को धमकाने के आरोपी बॉबी कटारिया का कोर्ट ने कुर्की वारंट जारी कर दिया है। उसके घर पर वारंट चस्पा करने के लिए कैंट पुलिस की टीम रवाना हो गई है। बॉबी कटारिया अब भी पुलिस के सामने पेश नहीं हुआ तो एक महीने बाद कुर्की की कार्रवाई भी की जाएगी। फिलहाल उसकी तलाश में पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं।

10 अगस्त को बॉबी कटारिया का एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें वह सड़क पर ट्रैफिक रुकवाकर शराब पीता दिख रहा था। इस मामले में डीजीपी अशोक कुमार के आदेश पर 11 अगस्त को कैंट थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। पता चला कि यह वीडियो उसने 25 जुलाई को किमाड़ी मार्ग पर बनवाया था।

मुकदमा दर्ज होने के बाद कटारिया ने सोशल मीडिया पर उत्तराखंड पुलिस को धमकी भी दी थी। इस मामले में उसे कई बार बुलाने के लिए नोटिस जारी किए गए, लेकिन वह नहीं आया। पिछले दिनों पुलिस ने गैर जमानती वारंट हासिल कर उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश देनी शुरू की, लेकिन वह अंडरग्राउंड हो गया।
विज्ञापन

2 of 5
यूट्यूबर बॉबी कटारिया - फोटो : अमर उजाला
पर्याप्त दबिश के बाद पुलिस ने उसके कुर्की वारंट (सीआरपीसी 82) हासिल करने के लिए कोर्ट में अर्जी दी थी। 
विज्ञापन

3 of 5
यूट्यूबर बॉबी कटारिया - फोटो : अमर उजाला
इंस्पेक्टर कैंट राजेंद्र सिंह रावत ने बताया कि शनिवार को कोर्ट ने कुर्की वारंट जारी कर दिए हैं।

4 of 5
यूट्यूबर बॉबी कटारिया - फोटो : अमर उजाला
इसे उसके घर पर चस्पा करने के लिए पुलिस टीम को शनिवार रात को रवाना कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें...तबाही की 20 दर्दनाक तस्वीरें: 'काली' के तांडव से एक झटके में तहस-नहस हो गए गांव, उत्तराखंड में जलप्रलय के घाव

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बॉबी कटारिया - फोटो : अमर उजाला
नियमानुसार यदि वह पकड़ा नहीं गया तो एक माह बाद उसके घर की कुर्की (सीआरपीसी 83 के तहत) की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें