फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee: गंगा में पलटी नाव, गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली गिरी, चालक और साथी ने कूदकर बचाई जान, दोनों घायल

Fri, 05 Jan 2024 12:30 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, लक्सर (रुड़की)
विज्ञापन
1 of 5
गंगा में पलटी नाव - फोटो : अमर उजाला

गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली को लेकर जा रही नाव गंगा में पलट गई। ट्रैक्टर चालक और उसके साथी ने कूदकर जान बचाई। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और ट्रैक्टर-ट्रॉली को गंगा से निकालने में जुट गए।

लक्सर तहसील क्षेत्र के गंगा किनारे बसे 24 गांव के लोगों की खेती गंगा पार बिजनौर क्षेत्र में होती है। इस समय किसान अपने खेतों में गन्ने की फसल की छिलाई कर रहे हैं।

ग्रामीणों के मुताबिक, बृहस्पतिवार को पीठापुरी गांव निवासी अरुण कुमार गंगा पार से ट्रैक्टर-ट्राॅली में गन्ना लेकर आ रहा था। इसके बाद उसने अपनी ट्रैक्टर-ट्रॉली को नाव के जोड़े पर चढ़ाया और गंगा पार से रामपुर रायघाटी की ओर ले जाने लगा।

विज्ञापन

2 of 5
गंगा में पलटी नाव - फोटो : amar ujala
जैसे ही नाव के जोड़े के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास किया गया तो नाव पलट गई और ट्रैक्टर-ट्रॉली गंगा में जा गिरी।
विज्ञापन

3 of 5
गंगा में पलटी नाव - फोटो : amar ujala
नाव पलटती देख अरुण और उसके साथी ने कूदकर जान बचाई। इस दौरान दोनों हल्के चोटिल भी हो गए।

4 of 5
गंगा में पलटी नाव - फोटो : amar ujala
जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली को निकालने में जुट गए।

ये भी पढ़ें...राम आएंगे: सीएम की बैठक से पहले राम भजन...उत्तराखंड में मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर उमंग और ऊर्जा का माहौल

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नाव - फोटो : amar ujala
उधर, भिक्कमपुर चौकी प्रभारी मनोज नौटियाल ने बताया कि घटना की बाबत जानकारी नहीं मिली है। टीम को मौके पर भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें