फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचिवालय में रक्तदान के लिए उमड़ा देहरादून, तस्वीरों में देखें...

Wed, 22 Jun 2016 09:17 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 8
blood donation camp in dehradun secretariat - फोटो : amar ujala
उत्तराखंड सचिवालय समीक्षा अधिकारी संघ के आह्वान पर सचिवालय में रक्तदान को पूरा सचिवालय उमड़ पड़ा। सुबह से लेकर शाम चार बजे तक लोग हाथ में ब्लड बैग लेकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे। दिनभर में 220 यूनिट रक्तदान हुआ।
विज्ञापन

सचिवालय में रक्तदान के लिए उमड़ा देहरादून, तस्वीरों में देखें...

2 of 8
blood donation camp in dehradun secretariat
उत्साह इस कदर था कि समय न बचने की वजह से अब कई कर्मचारी श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में ब्लड डोनेशन करने जाएंगे। गृह सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम, अपर सचिव जुगल किशोर पंत सहित तमाम समीक्षा अधिकारियों, कर्मचारियों, पीएचक्यू से आए पुलिसकर्मियों ने रक्तदान किया।
विज्ञापन

सचिवालय में रक्तदान के लिए उमड़ा देहरादून, तस्वीरों में देखें...

3 of 8
blood donation camp in dehradun secretariat
बुधवार को सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में उत्तराखंड सचिवालय समीक्षा अधिकारी संघ, श्री महंत इंदिरेश अस्पताल और अमर उजाला फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर और रक्तदान शिविर आयोजित हुआ।

सचिवालय में रक्तदान के लिए उमड़ा देहरादून, तस्वीरों में देखें...

4 of 8
blood donation camp in dehradun secretariat
सुबह दस बजे से ही स्वास्थ्य जांच और रक्तदान को लेकर सचिवालय कर्मियों के आने का सिलसिला शुरू हो गया। दोपहर 12 बजे तक 40 यूनिट रक्तदान होने के दौरान रक्तदान करने वालों की लंबी कतार लग गई।
विज्ञापन

सचिवालय में रक्तदान के लिए उमड़ा देहरादून, तस्वीरों में देखें...

5 of 8
blood donation camp in dehradun secretariat
गृह सचिव एवं एमडीडीए वीसी आर मीनाक्षी सुंदरम, अपर सचिव जुगल किशोर पंत भी इस मुहिम का हिस्सा बने और रक्तदान किया। उत्साह इस कदर था कि शाम चार बजे तक रक्तदान को आने वालों की कतार लगी रही। शाम को समय न बचने की वजह से बाकी कर्मचारी अब श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में रक्तदान करेंगे।
विज्ञापन

सचिवालय में रक्तदान के लिए उमड़ा देहरादून, तस्वीरों में देखें...

6 of 8
blood donation camp in dehradun secretariat
शिविर में 600 से अधिक लोगों ने मुफ्त जांचें कराई जबकि 220 लोगों ने रक्तदान किया। पुलिस महानिदेशक एमए गणपति की अपील के बाद बुधवार को निकट स्थित सचिवालय मीडिया सेंटर में पुलिसकर्मियों ने भी रक्तदान किया। शाम तक पुलिसकर्मी रक्तदान को आए।
विज्ञापन

सचिवालय में रक्तदान के लिए उमड़ा देहरादून, तस्वीरों में देखें...

7 of 8
blood donation camp in dehradun secretariat
रक्तदान शिविर में रक्तदान को लेकर महिलाओं में भी जबर्दस्त उत्साह नजर आया। सावित्री सती सहित तमाम महिलाओं ने पहली बार रक्तदान किया। सचिवालय में कार्यरत महिलाएं अपने स्वास्थ्य के प्रति भी सजग नजर आईं। सचिवालय में सिक्योरिटी ऑफिसर ने भी उत्साह से रक्तदान किया।
विज्ञापन

सचिवालय में रक्तदान के लिए उमड़ा देहरादून, तस्वीरों में देखें...

8 of 8
blood donation camp in dehradun secretariat
मुफ्त स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविर में उत्तराखंड सचिवालय समीक्षा अधिकारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष राकेश जोशी, महासचिव जीतमणि पैन्यूली, उपाध्यक्ष बलवंत जयाड़ा, संगठन मंत्री, बची सिंह, प्रचार सचिव नरेंद्र भट्ट, कोषाध्यक्ष मनोज हल्दिया, संप्रेक्षक नीता जयराज, रविंद्र नेगी, राकेश मेहर, मयंक बिष्ट, प्रवीण कुमार, अनिल थपलियाल, अमिता शर्मा के अलावा सचिवालय संघ के महासचिव प्रदीप पपनै, उपाध्यक्ष जेपी मैखुरी, प्रचार सचिव राजेंद्र प्रसाद रतूड़ी, नरेंद्र प्रसाद रतूड़ी, संदीप चमोला और उप सचिव व सीएम के डे ऑफिस संतोष बडोनी का विशेष सहयोग रहा।

Published By : Nirmala Suyal
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें