कांप्लेक्स में धमाका
- फोटो : अमर उजाला
ऐसे में बार-बार लोग यही कह रहे थे कि अच्छा हुआ कि उस समय यहां कोई नहीं था। भाजपा नेता दिनेश रावत का कहना था कि यह कॉम्प्लेक्स देर रात खुला रहता है, जहां पर अराजक तत्वों का जमावड़ा रहता है। कई तरह के झगड़े के कारण पुलिस से भी शिकायत की गई। रावत का कहना था कि पूरे घटनाक्रम की गहराई से जांच कराई जाए, ताकि पूरा सच सामने आ सके। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक निवेदिता कुकरेती ने घटनास्थल का अवलोकन कर सवाल उठाया कि रेस्टोरेंट बेसमेंट में कैसे चल रहा था।