नहर में गिरी कार
- फोटो : अमर उजाला
हादसे में मतीदास पुत्र रमीदास, उनकी पत्नी दर्शनी देवी (62 वर्ष) एवं एक अन्य युवा विमलेश (23 वर्ष) पुत्र वेद प्रकाश निवासी ग्राम मढाली थाना रिखणीखाल जिला पौड़ी की मौके पर ही मौत हो गई। वही गुड्डू उर्फ हरिशचंद्र (36 वर्ष) निवासी ग्राम उदयरामपुर कलालघाटी थाना कोटद्वार जिला पौड़ी लापता है। वरिष्ठ उपनिरीक्षक नरोत्तम बिष्ट ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर नहर में गिरी कार और शवों को बाहर निकाला।