फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PICS: धमाके के बाद आग से धधकी फैक्ट्री, एक झुलसा, कई घायल

Sun, 04 Sep 2016 09:54 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भगवानुपुर/रुड़की
विज्ञापन
1 of 5
factory caught fire - फोटो : AmarUjala
हरिद्वार के मक्खनपुर गांव में स्थित एलोकेन लिमिटेड फैक्ट्री में शनिवार की शाम बायलर फटने से अचानक पूरी फैक्ट्री आग की चपेट में आ गई और धू-धूकर जलने लगी। इस दौरान चपेट में आने से एक कर्मी झुलस गया, जबकि भगदड़ मचने से कई के घायल होने की भी सूचना है।
विज्ञापन

2 of 5
factory caught fire - फोटो : AmarUjala
धमाका उस समय हुआ जब अधिकांश फैक्ट्रीकर्मियों की छुटटी हो चुकी थी, वरना बड़ी संख्या कर्मी हताहत हो सकते थे। सूचना पर पहुंची फायरबिग्रेड की टीम ने आग पर काबू पाने के लिए घंटों मशक्कत करती रही।
विज्ञापन

3 of 5
factory caught fire - फोटो : AmarUjala
जानकारी के अनुसार भगवानपुर क्षेत्र के मक्खनपुर में एलोकेन लिमिटेड फैक्ट्री है, जहां दवा बनाई जाती है। शनिवार की शाम अचानक इसमें जोर का धमाका हुआ। इसके साथ ही आग की लपटें उठने लगी। इससे आसपास के लोगों में भी हड़कंप मच गया।

4 of 5
factory caught fire - फोटो : AmarUjala
थोड़ी ही देर में मालूम चला कि फैक्ट्री में बॉयलर फटने से आग लगी है। बताया जा रहा है कि बॉयलर फटने से एक फैक्ट्रीकर्मी झुलस गया, जबकि भगदड़ मचने के कारण कई अन्य चोटिल हो गए। गनीमत रही कि अधिकांश फैक्ट्रीकर्मियों की छुट्टी हो चुकी थी, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
factory caught fire - फोटो : AmarUjala
धमाके के बाद आनन फानन में फैक्ट्री कर्मियों ने इसकी सूचना अग्रिशमन को दी। इसके बाद रुड़की और भगवानपुर से अग्रिशमन की टीम मौके पर पहुंची और घंटों मशक्कत के बाद आग को काबू किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें