हरिद्वार के ऋषिकुल मैदान में टायर पंक्चर की दुकान में विस्फोट के साथ कंप्रेशर फटने से अफरातफरी मच गई। गनीमत रही कि पंक्चर लगा रहे युवक और आसपास खड़े लोगों की जान बच गई लेकिन, इस दौरान आसपास खड़ी चार रोडवेज बसों के शीशे चटक गए।
विज्ञापन
2 of 5
blast in haridwar
- फोटो : AmarUjala
राजीव नगर बस्ती (ज्वालापुर) निवासी पिंटू की ऋषिकुल मैदान में टायर पंक्चर की दुकान है। इसी मैदान से जीएमओयू एवं टीजीएमओयू की बसें संचालित होती हैं। दोपहर करीब एक बजे दुकान पर काम करने वाला बब्बर पंक्चर लगा रहा था।
विज्ञापन
3 of 5
blast in haridwar
- फोटो : AmarUjala
इसी बीच अचानक तेज विस्फोट हो गया। चिल्लाते-चिल्लाते बब्बर भाग निकला जबकि आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। पंक्चर की दुकान का टीनशेड ढह गया। बगल में खड़ी बस के शीशे चटक गए। कुछ दूर पर खड़ी तीन अन्य बसों का कुछ हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया।
4 of 5
blast in haridwar
- फोटो : AmarUjala
सूचना पर एसएसआई पंकज देवरानी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जानकारी ली। सहमे बब्बर ने पुलिस को बताया कि जब वह पंक्चर लगा रहा था तब कंप्रेशर चल रहा था। लेकिन इसी बीच तेज आवाज के साथ फट गया। एसएसआई ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
तीस फीट दूर गिरी मोटर
कंप्रेशर में जोरदार धमाके का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि कंप्रेशर की मोटर करीब तीस फीट दूर जाकर गिरी। हवा में उछलकर भारी भरकम मोटर इतनी दूर गिरने से हर कोई हतप्रभ है। जबकि मोटर को कोई एक व्यक्ति नहीं उठा सकता।