फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में शानदार जीत के बाद जश्न में डूबे भाजपा कार्यकर्ता, देखें तस्वीरें

Sun, 12 Mar 2017 10:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला , देहरादून
विज्ञापन
1 of 13
- फोटो : amar ujala
व‌िधानसभा चुनाव में शानदार जीत के बाद पूरे उत्तराखंड में भाजपाई गदगद हो गए। जश्न का ऐसा माहौल बना क‌ी कार्यकर्ताओं ने होली दीवाली एक साथ मना ली। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 13
- फोटो : amar ujala
विधानसभा के लिए हुए मतदान की मतगणना के लिए शनिवार को जैसे-जैसे ईवीएम खुलती रही। प्रत्याशियों सहित
उनके समर्थकों की दिल की धड़कन बढ़ती रही। 
 
विज्ञापन

3 of 13
- फोटो : amar ujala
शुरुआती रुझान देखने के बाद कुछ प्रत्याशी मतगणना स्थल पर भी आए और खुशी जाहिर की लेकिन जैसे-जैसे राउंड बढ़ते गए और स्थिति स्पष्ट होती गई तो वहां बैठे एजेंट और प्रत्याशी खिसकते गए।
 

4 of 13
- फोटो : amar ujala
मोदी लहर दून में भी साफ दिखाई दी।  जिले की 10 सीटों में से नौ पर भाजपा का कब्जा रहा।  एकमात्र चकराता सीट  कांग्रेस की झोली में गई।   
विज्ञापन

5 of 13
- फोटो : amar ujala
सहसपुर सीट को छोड़ दें तो अन्य सीट पर कोई भी प्रत्याशी जीत के आंकड़े के करीब तक नहीं फटक पाया। शुरुआती पांच राउंड तक जिस तरह से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और प्रत्याशी सहसपुर सीट पर आगे चल रहे थे। 
 
विज्ञापन

6 of 13
- फोटो : amar ujala
इससे उनका उत्साह चरम पर था। वह मतगणना स्थल पहुंचे और उन्होंने खुशी का इजहार किया। हालांकि पांचवें राउंड के बाद
वह पिछड़ते दिखे। आठवें, नौवे राउंड के बाद उनके पीछे होने का आंकड़ा बढ़ता चला गया। 
 
विज्ञापन

7 of 13
- फोटो : amar ujala
चकराता सीट पर भी नौवें राउंड के बाद भाजपा प्रत्याशी मधु चौहान का ग्राफ कई बूथों पर ऊपर रहा। हालांकि अंतिम राउंड पर पहुंचते-पहुंचते आखिरकार प्रीतम सिंह को बमुश्किल 1543 मतों से जीत हासिल हो पाई। 
 

8 of 13
- फोटो : amar ujala
यहां मतगणना सर्वाधिक 16 राउंड तक चली और अंत तक जीत-हार का रोमांच बना रहा। कुछ ऐसी ही तस्वीर शुरुआत में विकासनगर सीट पर भी नजर आ रही थी। 

 

9 of 13
- फोटो : amar ujala
मध्य के राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी नवप्रभात आगे थे, लेकिन छठे, सातवें राउंड से भाजपा प्रत्याशी मुन्ना सिंह चौहान ने बढ़त बनानी शुरू कर दी थी, जो अंत तक जारी रही। 

 

10 of 13
- फोटो : amar ujala
धर्मपुर एवं ऋषिकेश सीट पर शुरुआत में भाजपा प्रत्याशी कम अंतर से आगे चल रहे थे लेकिन बाद के राउंड में यह लीड बढ़ती चली गई। जबकि रायपुर, कैंट, मसूरी, राजपुर रोड एवं डोईवाला सीट पर भाजपा प्रत्याशियों का पलड़ा शुरुआत से ही भारी नजर आया। रायपुर सीट पर तो भाजपा प्रत्याशी उमेश शर्मा काऊ रिकॉर्ड 36 हजार 771 मतों से विजयी रहे। 

 

11 of 13
- फोटो : amar ujala
इससे पहले  सुबह मतगणना स्थल रायपुर के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में सुबह छह बजे से ही कार्मिकों एवं मतगणना एजेंट पहुंचने शुरू हो गए थे। 

 

12 of 13
- फोटो : amar ujala
आठ बजे पोस्टल बैलेट से मतगणना शुरू हुई। साढ़े आठ बजे ईवीएम खोली गईं और मतों की गिनती शुरू की गई। पौने नौ बजे  पहला राउंड  आया और सात सीटों पर भाजपा आगे दिखी।

 
विज्ञापन

13 of 13
- फोटो : amar ujala
फिर जैसे-जैसे राउंड बढ़ते गए भाजपा का ग्राफ भी ऊपर की ओर जाता दिखा। रायपुर, डोईवाला, दून कैंट, सहसपुर, ऋषिकेश, मसूरी, राजपुर रोड, धर्मपुर, विकासनगर सीट पर भाजपा ने बाजी मारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें