फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी-मोदी से नहीं चल रहा भाजपा का काम, पार्टी को आई अटल की याद

Sat, 17 Dec 2016 07:12 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 7
Atal Bihari Vajpayee - फोटो : AmarUjala
विधानसभा चुनाव से पहले अपने पक्ष में माहौल बनाने के अभियान पर निकली भाजपा अब सिर्फ मोदी-मोदी के नारे के सहारे नहीं रहेगी। पार्टी अब पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के योगदान को भी जनता के बीच ले जाएगी।
विज्ञापन

2 of 7
अजय भट्ट - फोटो : AmarUjala
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने शुक्रवार को दूसरे चरण के कार्यक्रमों का एलान किया। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का 25 दिसंबर को जन्मदिवस है। पार्टी 31 दिसंबर तक हर बूथ में अटल संदेश सप्ताह का आयोजन करेगी।
विज्ञापन

3 of 7
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट - फोटो : अमरउजाला
भट्ट प्रदेश पार्टी कार्यालय में पत्रकार वार्ता में बोल रहे थे। इस अवसर पर पार्टी प्रभारी श्याम जाजू में मौजूद थे। आगामी कार्यक्रमों का ब्योरा देते हुए उन्होंने कहा कि अटल संदेश सप्ताह के दौरान पार्टी के नेता व कार्यकर्ता जनता के मध्य वाजपेयी के राष्ट्र व राज्य हित में किये योगदान को ले जाएगी।

4 of 7
parivartan rally - फोटो : AmarUjala
एक जनवरी को सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में एक साथ सम्मेलन होंगे जिनमें बूथ अध्यक्ष, बूथ पालक व पार्टी के बूथ सहायक भाग लेंगे। पांच जनवरी से 12 जनवरी के मध्य भारतीय जनता युवा मोर्चा युवा संवाद कार्यक्रम का करेगा।
विज्ञापन

5 of 7
BJP Parivaratan Yatra rally - फोटो : AmarUjala
ये सम्मेलन राज्य के नौ विधानसभा क्षेत्रों देहरादून, श्रीनगर, रूड़की, काशीपुर, हल्द्वानी, अल्मोड़ा, रूद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ व हरिद्वार में होंगे। इसी दौरान विधानसभा वार नारी सम्मान सम्मेलन होंगे। चुनाव के मद्देनजर गठित समितियों का पुनर्गठन भी होगा। भट्ट ने कहा कि शनिवार को दिल्ली में कोर ग्रुप की बैठक में इन सभी कार्यक्रमों पर मुहर लगेगी।
विज्ञापन

6 of 7
भाजपा का परिवर्तन यात्रा रथ
कांग्रेस यात्रा फ्लाप, हमारी हिट- भट्ट
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने दावा किया एक महीने चली पार्टी की परिवर्तन यात्रा कामयाब रही, जबकि कांग्रेस की सतत संकल्प विकास यात्रा फ्लाप रही। यात्रा की समीक्षा में यह पाया गया कि पार्टी ने यात्रा के दौरान पांच लाख लोगों से संपर्क किया। सोशल मीडिया पर 15 लाख लोगों ने लाइक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
bjp Parivartan Yatra rally in haldwani - फोटो : AmarUjala
रूद्रपुर व देहरादून कैंट में कम भीड़ जुटने के बारे में उन्होंने कहा कि यहां छोटे कार्यक्रम रखे गए थे। उन्होंने कांग्रेस की रैली को फ्लाप बताते हुए कहा कि वह हल्द्वानी, देहरादून, अल्मोड़ा तक सिमट गई। काशीपुर में उसके मंत्री कोपभवन में चले गए। सीएम की रैली में कुर्सियां खाली थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें