फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीजेपी विधायक के समर्थक ने तीन घंटे तक टंकी पर चढ़कर मचाया तांडव, देखें तस्वीरें

Fri, 31 Mar 2017 10:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 8
कैंट विधायक हरबंस कपूर को मंत्रिमंडल में शामिल करने की मांग पर उनका एक समर्थक पानी की टंकी पर चढ़ गया। लगभग तीन घंटे तक युवक ऐसे ही धमकी देता रहा। 
विज्ञापन

2 of 8
पुलिस और प्रशासन की टीम कड़ी मशक्कत के बाद कपूर समर्थक  को नीचे उतार पाई। शुक्रवार शाम करीब पांच बजे यमुना कालोनी में एक युवक पानी की टंकी पर चढ़ गया। 
विज्ञापन

3 of 8
युवक टंकी के ऊपर से जोर जोर से चिल्लाते हुए कैंट विधायक हरबंस कपूर को मंत्री बनाने की मांग कर रहा था। 

4 of 8
युवक को टंकी पर चढ़ा देखकर वहां भीड़ जुटने लगी। युवक की पहचान राजेश कुमार निवासी यमुना कालोनी के रूप में हुई। 
विज्ञापन

5 of 8
सूचना पर भाजपाई भी वहां पहुंच गए। जानकारी मिलते ही एडीएम प्रशासन हरवीर सिंह और एसपी सिटी अजय सिंह भी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। 
विज्ञापन

6 of 8
अधिकारियों ने युवक को नीचे उतरने को कहा,लेकिन वह कहने लगा कि जब तक विधायक कपूर को मंत्री बनाने का लिखित आश्वासन नहीं मिलता वह टंकी पर ही रहेगा। 
विज्ञापन

7 of 8
रात करीब आठ बजे पुलिस किसी तरह युवक को टंकी से नीचे उतारने में सफल हो पाई। उसके बाद युवक को मेडिकल के लिए अस्पताल ले जाया गया। 
विज्ञापन

8 of 8
उधर, विधायक हरबंस कपूर ने संपर्क करने पर बताया कि उन्हें भी समर्थक के टंकी पर चढ़ने की सूचना मिली थी। जिसे समझाबुझाकर उतार लिया गया है। उन्होंने बताया कि राजेश भाजपा का कार्यकर्ता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें