फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा विधायक ने महात्मा गांधी पर की विवादित टिप्पणी, कहा 'जिन्ना को पीएम बनाते तो देश नहीं बंटता'

Wed, 17 Apr 2019 08:39 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
अमरउजाला
कई दिनों से अपने विवादित बयानों के लिए चर्चा में आए भाजपा विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने महात्मा गांधी और पंडित जवाहर लाल नेहरू पर आपत्तिजनक टिप्पणी की।
 
विज्ञापन

2 of 6
अमरउजाला
आज देहरादून स्थित प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में हरिद्वार की खानपुर सीट से भाजपा विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन ने कहा कि महात्मा गांधी का चित्र करंसी से हटाया जाए। 

 
विज्ञापन

3 of 6
अमर उजाला
कहा कि अगर महात्मा गांधी जिन्ना को प्रधानमंत्री बनाते तो देश का बंटवारा नहीं होता। लेकिन गांधी ने पंडित जवाहर लाल नेहरू को पीएम बना दिया। कश्मीर में अनुछेद 370 और धारा 35 ए नेहरू की ही देन है। सरदार बल्लभ भाई पटेल नहीं होते तो हैदराबाद भी पाकिस्तान में होता। वह असली नेता थे।

 

4 of 6
फाइल फोटो
कहा कि चरखा चलाने से नहीं सुभाष चंद्र बोस के प्रयासों ने आजादी हासिल हुई है। मैं गांधी को बापू नहीं मानता। अंग्रेजों के डिवाइड एंड रूल को गांधी ने आगे बढ़ाया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट गांधी के बारे में क्या सोचते हैं ये उनका मसला है। मेरी सोच अलग है। मैं अपने विचार रखने के लिए आजाद हूं।
 
विज्ञापन

5 of 6
फाइल फोटो
मैं चुप नहीं बैठूंगा। दिल्ली में भी प्रेस कांफ्रेंस करूंगा। मैंने मुख्यमंत्री से कहा है कि वे प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति से अनुरोध करें कि संविधान में संशोधन हो और महात्मा गांधी से राष्ट्रपति का दर्जा लेकर डा. भीम राव आंबेडकर को दिया जाए जिन्होंने संविधान बनाया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
फाइल फोटो
भाजपा द्वारा दिए गए नोटिस पर कुंवर प्रणव सिंह ने कहा कि मैंने कभी माफी नहीं मांगी। अगर झबरेड़ा से भाजपा विधायक देशराज पर बुधवार तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ तो मैं कोर्ट जाऊंगा। मैंने मुख्यमंत्री को अल्टीमेटम दे दिया है। बताया कि वह मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत से मिल चुके हैं। अब वह प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट से मिलेंगे। बता दें कि कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन और देशराज कर्णवाल के बीच कई दिनों से जुबानी जंग चल रही है जिस कारण भाजपा ने दोनों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें