देहरादून में बारिश से हुए नुकसान का जायजा लेने पहुंचे विधायक गणेश जोशी संतुलन बिगड़ने से रिस्पना नदी के कटाव से बने गहरे गड्ढे में जा गिरे। मौके पर मौजूद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट व अन्य लोगों ने उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के अनुसार उनकी पसलियों व कमर में चोट आई है। इलाज के बाद उन्हें घर भेज दिया गया है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
ganesh joshi
सोमवार को मसूरी विधायक गणेश जोशी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट राजीव नगर पुल से आर्यनगर के बीच बारिश के दौरान रिस्पना नदी के किनारे हुए कटाव और नुकसान का जायजा लेने गए थे। उनके सुरक्षाकर्मी व लोगों की भीड़ भी थी।
विज्ञापन
3 of 5
ganesh joshi
इस दौरान हल्की बारिश हो रही थी। इसी बीच विधायक जोशी का संतुलन अचानक बिगड़ गया और वे नदी के कटाव से बने गहरे गड्ढे में जा गिरे। सुरक्षाकर्मियों ने तत्काल उन्हें बाहर निकाला।
4 of 5
ganesh joshi
इसके बाद उन्हें सिनर्जी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने उनका डिजिटल एक्सरे भी कराया। जरूरी उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। डॉक्टर ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है। हादसे की सूचना मिलने पर नेताओं समेत तमाम लोग विधायक का हालचाल जानने पहुंचे।
दूसरी ओर मौके पर मौजूद रहे कुछ लोगों ने हादसे का वीडियो बना लिया, जो कुछ ही देर में सोशल मीडिया में वायरल हो गया। उधर, विधायक गणेश जोशी ने बताया कि वे स्वस्थ महसूस कर रहे हैं, लेकिन पसलियों व कमर में काफी दर्द है जिसकी वे दवा ले रहे हैं।