इस राज्य में भाजपा सरकार की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही हैं। अब भाजपा के ही विधायक ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
विज्ञापन
2 of 6
प्रकाश पांडेय
- फोटो : SELF
ट्रांसपोर्टर प्रकाश पांडे के परिजनों को मुआवजा देने में आनाकानी करने पर कालाढूंगी के भाजपा विधायक बंशीधर भगत ने अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
विज्ञापन
3 of 6
trivendra singh rawat
उन्होंने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को पत्र भेजकर उनको याद दिलाया है कि उनसे हुई वार्ता के बाद प्रकाश पांडे के परिजनों को 10 लाख रुपये का मुआवजा देने का एलान किया गया था। इसके बाद ही परिजनों ने शांतिपूर्ण तरीके से प्रकाश पांडे का अंतिम संस्कार कर दिया था। वादे के मुताबिक उन्होंने पांडे के परिजनों को मुआवजा की राशि प्रदान करने की मांग की है।
4 of 6
prakash pandey
उन्होंने कहा है कि भाजपा प्रदेश कार्यालय पर आयोजित जनता दरबार में जहर खाकर पहुंचे प्रकाश पांडे की उपचार के दौरान मौत के बाद उनके परिजन आक्रोशित थे। उनका शव जब काठगोदाम स्थित उनके आवास पर पहुंचा था तो परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया था।
विज्ञापन
5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
तब विधायक बंशीधर भगत ने ही उनके परिजनों को 10 लाख रुपये का मुआवजा देने का एलान किया था। हालांकि सरकार की ओर से अभी तक इस बारे में अधिकृत तौर पर कुछ नहीं कहा गया है। इसको देखते हुए बंशीधर भगत ने मुख्यमंत्री को बृहस्पतिवार को पत्र भेजा। पत्र में उन्होंने मुख्यमंत्री को याद दिलाया है कि उनकी इस मुद्दे पर उनसे 10 जनवरी को बात हुई थी।
उन्होंने कहा है कि उनके (मुख्यमंत्री) के आश्वासन बाद ही पांडे के परिजनों को 10 लाख रुपये का मुआवजा देने का एलान किया गया था। भगत ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि उनके द्वारा दिए गए आश्वासन के अनुरूप मानवीय दृष्टि से 10 लाख रुपये की धनराशि प्रकाश पांडे की पत्नी कमला पांडे को प्रदान की जाए। ताकि पांडे के परिवार का भरण-पोषण हो सके।