फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस नियम के बाद आपकी सबसे बड़ी जरूरत बनने जा रहा है आधार कार्ड

Sat, 13 Jan 2018 10:21 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 8
आधार कार्ड - फोटो : डेमो फोटो
अब आधार कार्ड आपकी सबसे बड़ी जरूरत बनने जा रहा है। लेकिन इसके लिए आपके बैंक खाते में आधार लिंक होना जरूरी है।
विज्ञापन

2 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर
मनी ट्रांसफर के लिए अब बैंक अकाउंट नंबर या आईएफएससी कोड की जरूरत नहीं पड़ेगी। आधार नंबर देकर ही किसी के खाते में मनी ट्रांसफर की जा सकेगी।

 
विज्ञापन

3 of 8
आधार - फोटो : SELF
सूत्रों के मुताबिक कई बैंकों ने यह सेवा शुरू भी कर दी है। बता दें कि केंद्र सरकार ने डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देने के मद्देनजर आधार के जरिए मनी ट्रांसफर को फिलहाल फ्री किया हुआ है।

 

4 of 8
aadhar
यह सेवा बैंकों के यूपीआई एप के जरिए ली जा सकती है। एप इनस्टॉल करने के बाद इसमें आधार नंबर डालना है और मनी ट्रांसफर अमाउंट डालना है। इसके बाद स्वीकृति मिलते ही आपका पैसा ट्रांसफर हो जाएगा। 

 
विज्ञापन

5 of 8
money
रजिस्टर मोबाइल नंबर पर इस संबंध में मैसेज भी आ जाएगा। इस एप में मनी ट्रांसफर की अधिकतम 50 हजार रुपए रखी गई है।
 
 
विज्ञापन

6 of 8
mobile apps
बैंकिंग ऐप को मोबाइल में डाउनलोड करें। एप में यूपीआई के जरिए भुगतान मोड में जाएं। जिसको पैसा भेजना है उसके खाते की जगह पर आधार नंबर डालें। राशि भरकर ओके प्रेस करें।

 
विज्ञापन

7 of 8
एसएमएस
किस खाते में आधार नंबर के जरिए धन गया है यह जानने के लिए एक यूएसएसडी कोड जारी किया गया है। *99*99*1# डायल करने पर आधार नंबर पूछा जाएगा। आधार नंबर डालते ही यह जानकारी आ जाएगी कि किस बैंक में धन गया है।
 
विज्ञापन

8 of 8
aadhar card - फोटो : SELF
अगर किसी व्यक्ति का कई बैंकों में खाता है और सभी में आधार लिंक है तो धन उसके प्राथमिक खाते में जाएगा। प्राथमिक खाता वह माना जाएगा जहां सबसे बाद में आधार नंबर लिंक कराया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें