फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीजेपी विधायक ने ऐसे किया 'तमंचे पर डिस्को', अब पार्टी दिखाएगी बाहर का रास्ता, तस्वीरों में देखिए

Fri, 12 Jul 2019 10:41 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 10
भाजपा विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन - फोटो : अमर उजाला
वायरल हुए एक वीडियो में शराब के नशे में उत्तराखंड को गाली देना खानपुर के भाजपा विधायक चैंपियन को भारी पड़ गया है। केंद्रीय नेतृत्व उन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाने जा रहा है। भाजपा प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू ने केंद्रीय नेतृत्व को चैंपियन के निष्कासन की सिफारिश कर दी है। चैंपियन पर तयशुदा कार्रवाई को लेकर जाजू इतने आश्वस्त दिखे कि बुधवार को उन्होंने कहा कि चैंपियन अभी से पार्टी से निष्कासित माने जाएं।
विज्ञापन

2 of 10
भाजपा विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन - फोटो : अमर उजाला
अनुशासन तोड़ने के मामले में चैंपियन पहले से ही तीन माह के लिए पार्टी से निलंबित हैं। पार्टी के किसी भी कार्यक्रम में उनके भाग लेने पर प्रतिबंध है। बुधवार को सोशल मीडिया में वायरल हुए एक वीडियो को लेकर चैंपियन फिर विवादों में आ गए हैं। इस वीडियो में वे उत्तराखंड राज्य को लेकर अत्यंत आपत्तिजनक टिप्पणी कर रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 10
भाजपा विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन
चैंपियन का ये आचरण अनुशासन की दुहाई देने वाली भाजपा को बेहद नागवार गुजरा है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने भी चैंपियन को पार्टी से निष्कासित करने के संकेत दिए हैं। राज्यसभा सदस्य व पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी ने कहा कि चैंपियन का अशोभनीय और अमर्यादित आचरण स्वीकार्य नहीं हैं। उन्होंने भी चैंपियन के  खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के संकेत दिए हैं। इधर, चैंपियन के बयान से क्षुब्ध पत्रकार गजेंद्र रावत ने नेहरू कालोनी थाने में तहरीर देते हुए उनके खिलाफ शिकायत दर्ज की है।

4 of 10
भाजपा विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन - फोटो : अमर उजाला
सोशल मीडिया में वायरल वीडियो में चैंपियन दोनों हाथों और दांतों में तमंचे दबाए अपने समर्थकों के संग ठुमके लगा रहे हैं। राणा जी माफ करना, गलती म्हारे से हो गई - गीत पर ठुमके लगा रहे चैंपियन उत्तराखंड को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी भी कर रहे हैं। उनकी यह टिप्पणी भाजपा नेतृत्व को बेहद नागवार गुजरी है।
विज्ञापन

5 of 10
भाजपा विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अजय भट्ट का कहना है कि मैंने वीडियो का संज्ञान ले लिया है। चैंपियन को नोटिस जारी कर पूछा जाएगा कि क्यों न तुम्हे पार्टी से बेदखल कर दिया जाए। भाजपा एक अनुशासित पार्टी है। ऐसा आचरण अस्वीकार्य है।
विज्ञापन

6 of 10
भाजपा विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन - फोटो : अमर उजाला
भाजपा के प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू का कहना है कि पार्टी का कार्यकर्ता हो, विधायक हो या कोई पदाधिकारी, सामान्य जीवन में उसका आचरण मर्यादित और अनुशासित होना चाहिए। चैंपियन तीन महीने के लिए निलंबित हैं। जो वीडियो सामने आया है, उस पर तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करते हुए मैंने केंद्रीय नेतृत्व से उनके निष्कासन की सिफारिश कर दी है। वे अभी से निष्कासित माने जाएंगे।
विज्ञापन

7 of 10
भाजपा विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन - फोटो : अमर उजाला
राज्य सभा सदस्य और भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी ने भाजपा विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन के आचरण पर बेहद नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने भी चैंपियन के खिलाफ  सख्त कार्रवाई के संकेत दिए हैं। बलूनी ने कहा कि विधायक का आचरण अशोभनीय और आदर्श मर्यादा के विपरीत है। इसे स्वीकार नहीं किया जा सकता। पार्टी विधायक के इस व्यवहार की निंदा करती है और इस पर शीघ्र ही कड़ा निर्णय लिया जाएगा। बलूनी ने कहा कि उत्तराखंड राज्य लंबे संघर्ष और बलिदानों के बाद मिला है। 

8 of 10
भाजपा विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन - फोटो : अमर उजाला
कुंवर प्रणव चैंपियन का विवादों से चोली दामन का साथ रहा है। वे अपनी हरकतों से कभी बाज नहीं आए। एक विवाद खत्म होता है तो वे दूसरा बखेड़ा खड़ा कर देते हैं। उनके आचरण से कभी कांग्रेस असहज होती थी। अब अनुशासन की दुहाई देने वाली भाजपा के लिए चैंपियन गले की हड्डी बन गए हैं। अपनी पार्टी के विधायक देशराज कर्णवाल से उनकी बयानी जंग से पार्टी की खूब किरकिरी हुई। पार्टी अध्यक्ष अजय भट्ट ने विधायक खजानदास को जांच की जिम्मेदारी सौंपी। 

9 of 10
भाजपा विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन - फोटो : अमर उजाला
जांच शुरू हुई तो चैंपियन समिति के सामने हाजिर नहीं हुए। जब पार्टी ने आंखें दिखाई तो वे प्रकट हो गए। पार्टी ने रिपोर्ट अध्यक्ष को सौंपी। जिस पर अध्यक्ष अब तक कोई कार्रवाई नहीं कर पाए हैं। तात्कालिक तौर पर प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में चैंपियन को तीन महीने के लिए निलंबित कर दिया गया। पार्टी की ये कार्रवाई इस आशा से की गई थी कि शायद चैंपियन अपने आचरण में सुधार लाएंगे। अब सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो ने पार्टी को अब चैंपियन पर कठोर कार्रवाई करने के बारे में सोचने के मजबूर कर दिया है।
विज्ञापन

10 of 10
भाजपा विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन - फोटो : अमर उजाला
मेरे खिलाफ साजिश हुई है। मेरे अच्छे काम खबर नहीं बनते। हथियार रखना मेरा शौक है। मैंने उत्तराखंड के बारे में कुछ गलत नहीं कहा। मेरे बयान को एडिट किया गया है। मैं उत्तराखंड का सम्मान करता हूं। पार्टी जो भी आदेश करेगी, मेरे सिर माथे पर। 
- कुंवर प्रणव चैंपियन 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें