फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून में डंपर से कुचलकर छात्रा की मौत के बाद बवाल, पुलिस ने भीड़ पर फटकारी लाठियां, तस्वीरें...

Fri, 12 Jul 2019 10:41 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 8
देहरादून में बवाल - फोटो : अमर उजाला
देहरादून में आज सुबह स्कूल जा रही एक छात्रा की डंपर से कुचलकर मौत हो गई। इसके बाद वहां हंगामा खड़ा हो गया। तस्वीरों में देखिए...
विज्ञापन

2 of 8
देहरादून में बवाल - फोटो : अमर उजाला
हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। तभी वहां पहुंची भीड़ ने बच्ची के शव को सड़क पर रखकर हंगामा शुरू कर दिया। मामला बढ़ता देख पुलिस ने भीड़ को खदेड़ दिया। 
विज्ञापन

3 of 8
देहरादून में बवाल - फोटो : अमर उजाला
घटना शिमला बाइपास रोड पर बड़ोवाला गांव के पास की है। सूचना मिलते ही पुलिस भी वहां पहुंच गई। लोगों की भीड़ हावी होने के कारण वहां भारी पुलिसबल तैनात कर दिया गया है। 

4 of 8
देहरादून में बवाल - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार, छात्रा रतनपुर गांव की रहने वाली थी। वह 10वीं की छात्रा थी। सुबह स्कूल जाने के लिए वह अपने चाचा के साथ निकली थी। 
विज्ञापन

5 of 8
देहरादून में बवाल - फोटो : अमर उजाला
जब वह स्कूल के सामने उतरी तभी दूसरी तरफ से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उसे कुचल दिया। जिससे छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन

6 of 8
देहरादून में बवाल - फोटो : अमर उजाला
फरार हुए डंपर चालक को पुलिस ने रास्ते में एक चौकी पर रोक लिया और गिरफ्तार कर लिया। इसी बीच वहां लोगों ने चालक को पकड़कर खूब पीटा। 
विज्ञापन

7 of 8
देहरादून में बवाल - फोटो : अमर उजाला
घायल चालक को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। मामला बढ़ने पर सिटी मजिस्ट्रेट, एसडीएम, एसपी सिटी सभी मौके पर पहुंच गए हैं। 
विज्ञापन

8 of 8
देहरादून में बवाल - फोटो : अमर उजाला
लोगों ने आरोप लगाया कि इस रूट पर रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक ही डंपर चलने की इजाजत है। लेकिन यहां करीब आठ बजे तक भी डंपर चल रहे हैं। लोगों ने पुलिस पर भी लापरवाही का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें