फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक चैंपियन और कर्णवाल ने बढ़ाई बीजेपी की टेंशन, नोटिस के बाद एक ने साधी चुप्पी तो दूसरे हुए मुखर

Wed, 17 Apr 2019 08:50 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन/ विधायक देशराज कर्णवाल - फोटो : अमर उजाला
भाजपा के दो विधायकों कुंवर प्रणव चैंपियन और देशराज कर्णवाल ने पार्टी के भेजे नोटिस का जवाब नहीं दिया है। पार्टी के नोटिस के बाद कर्णवाल ने चुप्पी साध ली है, लेकिन चैंपियन और मुखर हो गए हैं। बताया जा रहा है कि चैंपियन के महात्मा गांधी को लेकर दिए बयान के बाद प्रदेश संगठन ने प्रकरण से केंद्रीय नेतृत्व को भी अवगत करवा दिया है। 
विज्ञापन

2 of 6
हालांकि चैंपियन साफ कर चुके हैं कि वे बयानों के लिए माफी नहीं मांगेंगे और कर्णवाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए सरकार पर दबाव बनाएंगे। उधर, प्रदेश नेतृत्व इस पूरे प्रकरण पर असहज दिख रहा है। अनुशासन बनाए रखने के निर्देश अनसुने होने के बाद अब पार्टी को दोनों के जवाब का इंतजार है। 
विज्ञापन

3 of 6
अमर्यादित भाषा के  इस्तेमाल पर पार्टी ने सोमवार को दोनों विधायकों को नोटिस दिया था, लेकिन मंगलवार को विधायक कुंवर प्रणव ने पत्रकार वार्ता बुलाकर कर्णवाल से इतर महात्मा गांधी और पंडित जवाहर लाल नेहरू तक पर निशाना साधा। 

4 of 6
कर्णवाल के प्रमाण पत्रों की सत्यता पर उन्होंने प्रदेश सरकार को चेताया है कि जल्द विधायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज होना चाहिए। नोटिस के बाद चैंपियन का रुख नरम पड़ने की आस लगाए प्रदेश भाजपा को इससे बड़ा झटका लगा है। 
विज्ञापन

5 of 6
पार्टी में इस तरह की चर्चा है कि चैंपियन को किसी बड़े नेता ने संरक्षण दिया है, जिसके चलते वे पार्टी के अनुशासन के डंडे की परवाह भी नहीं कर रहे। चैंपियन पर तो नोटिस का असर भी नहीं दिखा। बहरहाल पार्टी रविवार तक नोटिस के जवाब का इंतजार करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अगर जवाब नहीं आता तो पार्टी नेतृत्व एकतरफा कार्रवाई कर सकता है। इस प्रकरण पर प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि दोनों विधायकों की भाषा और आचरण सही नहीं रहा, जिसके कारण उनको नोटिस दिया जा चुका है। अब नोटिस का जवाब आने के बाद पार्टी कोई निर्णय लेगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें