वित्त मंत्री प्रकाश पंत का घर
- फोटो : अमर उजाला
कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत के पिता मोहन चंद्र पंत (88) अक्सर सुबह 4 बजे उठ जाते हैं। दो दिन पूर्व बीपी बढ़ने की वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। तब से मोहन चंद्र पंत कुछ देरी से उठ रहे हैं। बृहस्पतिवार को वह सुबह करीब साढ़े सात बजे अपने कक्ष से बाहर आकर कुछ देर टहले। प्रकाश पंत के पुत्र सौरभ, भाई भूपेश पंत के पुत्र गौरव, पुत्री स्वाति देहरादून से पिथौरागढ़ पहुंचे। मंत्री के कैंप कार्यालय के पास कार्यकर्ता भी जमा थे। मंत्री के पिता ने पोता, पोती के घर आने, कार्यकर्ताओं के जमा होने का कारण पूछा। परिवारजनों ने बताया कि बच्चों की छुट्टियां हो रही हैं, इस वजह से घर आए हैं। कार्यकर्ताओं के विषय में बताया कि पार्टी की मीटिंग चल रही है।