फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BJP के इस मंत्री ने कह दी ऐसी बात कि बेरोजगारों के टूट गए जज्बात, पढ़ें चौंकाने वाला बयान

Sat, 03 Feb 2018 12:21 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
subodh uniyal - फोटो : google
भाजपा के इस मंत्री ने बेरोजगारों से ऐसी बात कह दी कि उनके जज्बात टूट गए। इतना ही नहीं इस बात को लेकर देशभर में उनकी आलोचना हो रही है।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
subodh uniyal
नौकरी की दरख्वास्त लेकर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के ऑफिस में पहुंचे युवाओं पर मंत्री बिफर पड़े। उनकी बात सुनने और मदद का आश्वासन देने के बजाय उन्होंने साफ इनकार कर दिया।

 
विज्ञापन

3 of 6
subodh uniyal
मंत्री ने यहां तक कह दिया कि मुख्यमंत्री से जाकर शिकायत कर दो, मुझे तुमने विधायक नहीं बनाया। उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री के बेतुके बोलों का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

 

4 of 6
subodh uniyal
यह वीडियो 29 जनवरी का बताया जा रहा है। उद्यान विभाग से जुड़े एक मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर कुछ युवा कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के पास पहुंचे थे। उन्होंने जब मंत्री के सामने अपनी बात कहनी चाही तो वह भड़क गए।

 
विज्ञापन

5 of 6
subodh uniyal
वीडियो में सुबोध कहते हैं ‘तुम आंदोलन करो, आंदोलन करो, मैं बात नहीं मानूंगा, मैंने कह दिया। जाकर मुख्यमंत्री जी को बोल दो कि इनको हटा दो। क्या बात रखनी यार। आज मैं पढ़ रहा हूं अखबारों में कि उद्यान विभाग विरोध करता रहे। करो विरोध करो। मुझे तुमने नहीं बनाया विधायक। 12 हजार छोड़कर 20 हजार हो जाएं यार, मैंने कहा ना। तुम आंदोलन करके करवा लो।’

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सुबोध उनियाल - फोटो : AmarUjala
इस दौरान युवा लगातार उनसे निवेदन कर रहे हैं लेकिन सुबोध का पारा चढ़ा हुआ है। वह कुछ सुनने को तैयार नहीं हैं। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो पर लोगों की जबरदस्त प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। लोग मंत्री के रवैये से खासे नाराज और नाखुश दिख रहे हैं। कुछ समय पूर्व सुबोध उनियाल के जनता दरबार में ही हल्द्वानी के ट्रांसपोर्टर प्रकाश पांडेय ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी। उस मामले में भी सुबोध के रवैये पर सवाल उठे थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें